DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

इसरो में वैज्ञानिक बनी बालोद की बेटी सृष्टि को मंत्री अनिला ने किया सम्मानित

बालोद।
कुसुमकसा की बेटी और इसरो तथा इंडियन इंजिनियरिंग सर्विसेस में चयनित छत्तीसगढ़ की गौरव सृष्टि बाफना से क्षेत्रिय विधायक एवं महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया ने अपने दुर्ग स्थित आवास पर भेंट कर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दी। श्रीमति भेंडिया ने सृष्टि को छत्तीसगढ़ की बेटियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बताया। इस दौरान सृष्टि के पिता मोती बाफना सहित हस्तीमल सांखला, अनिल लोढ़ा एवं अभिषेक शुक्ला भी उपस्थित थे। घनश्याम शर्मा (गुड्डू महाराज )पूर्व जिला महामंत्री कांग्रेस कमेटी बालोद ने भी बधाई प्रेषित की है। उन्होंने कहा इससे बेटियों को प्रेरणा मिली है। ज्ञात हो कि हाल निवास दुर्ग व मूल निवास कुसुमकसा बालोद में जन्मी व कक्षा दूसरी तक ग्राम में ही शिक्षा अध्ययन करने वाली सृष्टि बाफना का भारतीय स्पेश रिसर्च संस्थान( ISRO) के राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित वैज्ञानिक (सिविल) चयन परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है इस सफलता पर सीएम भूपेश बघेल ने अपने फेसबुक एकाउंट से बेटी को बधाई दी थी. सृष्टि बाफना बालोद जिले के कुसुमकसा गांव की निवासी है। उन्होंने दुर्ग के महावीर विद्यालय में 10वीं एवं 12वीं की शिक्षा ग्रहण करने के बाद बीआईटी दुर्ग से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उन्होंने आईआईटी दिल्ली में एमटेक किया है।

संबंधित खबर

पूर्व में प्रकाशित खबर

You cannot copy content of this page