बालोद/गुरुर। जिस आरोप की चर्चा बीते 4 से 5 दिन से जिले भर में हो रही थी, उस पर विराम लग गया है। क्योंकि इस चर्चा में अब बड़ा धमाका हो गया है। वह यह कि गुरुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ ओमकार महमल्ला के खिलाफ छेड़खानी का नहीं बल्कि सीधे दुष्कर्म व एसटी एससी एक्ट की धारा के तहत अजाक थाने बालोद में केस दर्ज हो गया है। अब आगे की कार्रवाई के लिए गुरुर पुलिस को शून्य पर डायरी सौंपी जाएगी। इसमें एसटी एससी की धारा जुड़ी है इसलिए आगे की विवेचना राजपत्रित अधिकारी यानी डीएसपी रैंक के द्वारा की जाएगी। तब जाकर आगे गिरफ्तारी होगी।
एसटी एससी की धारा में स्थानीय पुलिस तत्काल गिरफ्तारी नहीं कर सकती। घटना 9 जून की रात 9 बजे की है। एक पीड़िता ने अध्यक्ष व पेशे से डॉक्टर ओमकार महमल्ला पर आरोप लगाए हैं कि उन्हें पेट दर्द की शिकायत थी। जिस पर वह उनके क्लीनिक में गई थी। जहां उसने चेकअप के बहाने उनके प्राइवेट पार्ट में गंदी हरकत की।जिस पर उसे आपत्ति थी। जब उसने इसके लिए मना किया तो उसने किसी को ना बताने व जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इस बात की जानकारी मिलने पर आक्रोशित परिजनों ने आरोपी को घर जाकर पिटाई भी कर दी थी। जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ था। पर उस समय चर्चा यही थी कि छेड़खानी का मामला बनेगा। पर पुलिस ने जब कानून की धाराओं को बारीकी से देखा और पीड़िता के बयान को सुना तो जो घटना घटित हुई है वह छेड़खानी में नहीं बल्कि धारा 376 के अंतर्गत आती है। पुलिस का कहना है पीड़िता के बयान के साथ ही मेडिकल करवाया गया और मामले में छेड़खानी के बजाय 376 का केस दर्ज किया गया। अजाक थाना प्रभारी पदमा जगत ने बताया कि 376,506 आईपीसी व एसटी एससी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आगे की विवेचना राजपत्रित अधिकारी के द्वारा की जाएगी। हम फाइल गुरुर पुलिस को सौंप रहे हैं ।तो वही इधर गुरुर के प्रभारी टीआई खगेंद्र पठारे का कहना है कि मामले में दुष्कर्म सहित एसटी एससी के तहत केस दर्ज हुआ है। हमें अभी डायरी प्राप्त नहीं हुई है। अजाक थाने से डायरी आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी ।
तो क्या डूब जाएगी राजनीति की नैया?
बता दे कि लगभग 3 माह पहले ही गुरुर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भागीरथ नागवंशी के निधन होने के बाद गुरूर के डॉक्टर ओंकार महमल्ला को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष की कमान सौंपी गई थी। पहले से कांग्रेस में जुड़े हुए ओंकार को उनके कार्य कुशलता को देखते हुए जिम्मेदारी दी गई थी। नई नियुक्ति को कुछ माह हुए थे कि उनके राजनीतिक करियर में यह दाग लग गया। क्या इस आरोप के बाद उनकी राजनीतिक नैया डूबेगी या आगे उबर पाएगी यह सवाल खड़ा हुआ है। तो वहीं अब केस दर्ज होने के बाद क्या पार्टी उनका निष्कासन करेगी यह भी जन चर्चा का विषय बन गया है। भाजपा भी इस मुद्दे पर अखाड़े में उतर आई थी और एक दिन पहले ही एसपी के नाम से मामले में कार्रवाई करने को लेकर ज्ञापन भी दिया गया था। एफआई आर. करवाने के लिए भाजपा महिला मोर्चा भी पीड़िता के साथ महिला थाने पहुंची थी।
इधर अध्यक्ष ने वीडियो जारी कर कहा आरोप निराधार, मुझे फसाने की हो रही साजिश
तो वहीं इधर आरोपों से घिरे गुरुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ ओमकार ने स्वयं की एक वीडियो सोशल मीडिया में जारी की है और खुद को निर्दोष बता रहे हैं और कांग्रेस व भाजपा से जुड़े हुए कुछ लोगों के नाम भी ले रहे हैं और कह रहे हैं यह सभी लोगों की साजिश है। जब से मुझे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया तब से कुछ लोग मेरे खिलाफ साजिश रच रहे थे और इस तरह मुझे फसाया गया है।
देखिए वीडियो
संबंधित खबर