DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दल्ली की स्व सहायता समूह की महिलाएं गौठान से रच रही स्वरोजगार की नया अध्याय, देखिये आखिर क्या क्या बन रहा यहां?

दल्लीराजहरा
नगर पालिका दल्ली राजहरा के महिला स्व सहायता समूह के द्वारा गौठान पर वर्मी कंपोस्ट खाद ,सुपर कंपोस्ट, गौ कास्ट, गोबर के कंडे इत्यादि बनाने के काम में लगे हुए हैं। नगर पालिका द्वारा मुनादी कराकर कृषकों को रासायनिक खाद से छुटकारा दिलाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही अपने खेतों में फर्टिलाइजर रासायनिक उर्वरकों का उपयोग नहीं करने एवं वर्मी कंपोस्ट खाद पोषण पदार्थों से भरपूर एवं उत्तम जैव उर्वरक है यह केंचुआ आदि कीड़ों के द्वारा वनस्पतियों एवं भोजन के कचरे आदि को विघटित करके बनाई जाती है ।वर्मी कंपोस्ट में बदबू नहीं होती और मक्खी एवं मच्छर नहीं बढ़ते हैं तथा वातावरण प्रदूषित नहीं होता है। नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर एवं मुख्य नगर पालिका अध्यक्ष नारायण साहू ने वर्मी कंपोस्ट के लाभ के बारे में बताया की खरपतवार की वृद्धि रोकने में सहायक, सभी पोषक तत्वों की उपलब्धता जल धारण क्षमता में वृद्धि होती है, उत्पादों की गुणवत्ता में वृद्धि , फसल उत्पादन में वृद्धि, विटामिन एंजाइम एवं ग्रोथ हार्मोन स्रोत है। भौतिक एवं रासायनिक गुणों में सुधार होता है भूमि में कार्बनिक पदार्थ में वृद्धि भूमि की संरचना में सुधार होता है । नगर पालिका दल्ली राजहरा में स्वयं सहायता समूह के द्वारा 68 क्विंटल खाद विक्रय कर 67570 राशि प्राप्त की है ।गोकास्ट, गोबर कंडे एवं वर्मीकंपोस्ट, सुपर कंपोस्ट खाद के 2kg पैकेट,5kg पैकेट,30kg , नगर पालिका से प्राप्त कर सकते हैं एवं डोर टू डोर सफाई मित्रों से भी खाद क्रय करने के लिए संपर्क कर सकते हैं।

बड़ी खबर

You cannot copy content of this page