फैसला- कोरोना से समाज के जिन लोगों का हुआ निधन, उनकी याद में ठेठवार समाज लगाएंगे नीम- बरगद के पौधे, करेंगे पर्यावरण संवर्धन



ऑनलाइन हुई बैठक

बालोद। ठेठवार समाज बालोद राज के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने सामाजिक बैठक को वर्चुअल प्लेटफार्म में आयोजित की। जिसमें सर्व प्रथम कोरोना संक्रमण काल में दिवंगत अविभाजित जिला दुर्ग के अध्यक्ष कौशल प्रसाद यादव, ठेठवार समाज भिलाई के सचिव दल्लीराजहरा निवासी बलराम यादव,पाटनराज अध्यक्ष नागेश्वर यदु, टेकापार के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता मनोहर यादव, नेवारीखुर्द निवासी शिक्षक सियाराम यादव सहित अन्य सभी दिवंगत समाज के लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई और मृत आत्माओं की शांति के लिए मौन श्रद्धांजलि देकर प्रार्थना की गयी । वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग में शामिल समाज के प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति में विभिन्न प्रस्ताव पारित हुए। विशेष आमंत्रित सदस्य हीरालाल यादव कनेरी ने अपना सुझाव रखा कि कोरोना संक्रमण काल में दिवंगत व्यक्ति के ग्राम में उनकी याद में, समाज के लोगों के द्वारा , बरगद या नीम का वृक्ष रोपण किया जाए और उसकी सुरक्षा की जाए। ताकि पर्यावरण संवर्धन में हमारा योगदान हो उनके इस प्रस्ताव पर सभी ने अपनी सहमति व्यक्त की। आय व्यय की जानकारी कोषाध्यक्ष पवन यादव ने प्रस्तुत किया ।आगामी बैठक में आय व्यय की प्रति समस्त पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं समस्त ग्राम प्रमुखों को उपलब्ध कराई जावेगी।सामाजिक जनगणना की जाएगी तथा विवाह योग्य युवक-युवतियों की सूची तैयार की जायेगी।

समाजिक जनगणना करेगी समाज

सामाजिक जनगणना के लिए प्रत्येक परिवार के लिए परिवार अनुसूची भरी जायेगी जिसमें परिवार के समस्त सदस्यों की शिक्षा, व्यवसाय और अन्य आवश्यक जानकारियां संकलित की जायेगी । जनगणना से प्राप्त आंकड़ों से सामाजिक विकास को नयी दिशा मिलेगी। वार्षिक सदस्यता शुल्क जिन सदस्यों की बाकी हो वे 14 जून को बालोद में आयोजित बैठक में मंडल अध्यक्ष के माध्यम से भिजवा सकते है। मंडल अध्यक्ष,इस मीटिंग में अपने क्षेत्र के दो युवाओं को लेकर आएंगे। जिन्हें सामाजिक जनगणना का प्रशिक्षण दिया जायेगा। जो सामाजिक जनगणना के लिए अपने मंडल क्षेत्र के अन्य सदस्यों को ट्रेनिंग देंगे।इसके अलावा सामाजिक विकास के लिए कार्य योजना तैयार की गयी जिसका अनुमोदन कार्यकारिणी बैठक में हो जाने के उपरांत क्रियान्वयन कियाजाएगा। संरक्षक छगन लाल यादव ,झुरहाटोला ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण में शासन द्वारा निर्धारित सुरक्षा निर्देशों का पालन करते हुए हम समय-समय पर वर्चुअल मीटिंग आयोजित कर समाज के गतिविधियों को आगे बढ़ाते रहे हैं। जिसमें आप सब की उपस्थिति से यह कार्यक्रम सफल रहा। इस मीटिंग में ,छगन लाल यदु संरक्षक, चाणक्य यादव संरक्षक, नन्दकिशोर यादव अध्यक्ष, पवन यादव कोषाध्यक्ष, जीवन लाल यादव सलाहकार , भूधर यादव कार्यालय सचिव ,बलदेव यादव मीडिया प्रभारी ,शमहेश्वर यादव मंडल अध्यक्ष सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page