DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शिक्षक दंपत्ती मर्डर केस- आईजी पहुंचे अब तक की जांच की समीक्षा करने,मर्डर के कई सुरागों की हुई चर्चा, क्या बोले आईजी आनंद छाबड़ा, देखे वीडियो?

वीडियो- आईजी आनंद छाबड़ा

दादू सिन्हा,धमतरी। जिले के नगर पंचायत कुरूद में 23 मई को एक शिक्षक और उनकी पत्नी की बेरहमी के साथ हत्या करने का मामला सामने आया था,लेकिन घटना को 5 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अब तक खाली है,वही हत्याकांड को लेकर चल रही जांच की समीक्षा करने के लिए शुक्रवार को रायपुर रेंज के आईजी आनंद छाबडा कुरूद पहुंचे थे,जंहा बैठक लेकर अब तक की गई जांच की समीक्षा किया,इस दौरान आईजी ने धमतरी एसपी एएसपी और पूरे जांच टीम को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए है,
बता दे कि शिक्षक तुलेश चंद्राकर अपनी पत्नी सुमित्रा और 2 बच्चों के साथ श्रीराम टाउन काॅलोनी कुरूद में अपने स्वयं के मकान में रहते थे,जहां 22 और 23 मई की दरम्यानी रात को किसी ने बड़ी बेरहमी के साथ दंपत्ती को मौत के घाट उतार दिया था,23 मई की सुबह पति, पत्नी की लाश मकान के छत पर लहूलुहान हालत में मिला था,जबकि उनके दोनो बच्चे सुरक्षित थे,घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी मनीषा ठाकुर रावटे,डीएसपी सारिका वैद्य,सायबर सेल प्रभारी भावेश गौतम और कुरूद टीआई तत्काल पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घर सहित आसपास का बारिकी के साथ मुआयना किया, घटना को पांच दिन बीतने के बाद भी पुलिस की हाथ खाली है,ऐसे में आरोपी खुले आसमान में बेखौफ होकर घूम रहा है,
पुलिस अधिकारियों और जांच टीम के साथ समीक्षा बैठक के बाद आईजी आनंद छाबड़ा ने पत्रकारो से चर्चा के दौरान कहा कि जांच अभी चल रही है और आरोपी जल्द ही सलाखो के पीछे होगा,बताया कि दोहरे हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस टीम काफी मेहनत कर रहे है।

40 लोगों से हो चुकी पूछताछ पुलिस का शक करीबियों पर

पति-पत्नी की दोहरे हत्याकांड से पर्दा उठाने अब पुलिस की शक की सुई उनके करीबियों की ओर जा रही है। अब तक 12 से अधिक लोगों के फिंगरप्रिंट लेकर जांच के लिए रायपुर भेज दिया गया है। वहीं 40 लोगों से पूछताछ भी हो चुकी है, इसके बाद भी घटना के पांचवे दिन तक पुलिस के हाथ खाली है।
नगर पंचायत कुरुद में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 सड़क किनारे फकरी बुरहानी टाउन निवासी तुलेश चंद्राकर व सुमित्रा चंद्राकर हत्याकांड में अब नया मोड़ आने लगा है। हत्या के चार दिनों तक पुलिस घटनास्थल की पड़ताल करने के बाद मिले कुछ साक्ष्य के आधार पर नगर पंचायत कुरुद व आसपास क्षेत्रों में हत्यारों तक पहुंचने पड़ताल की है, लेकिन अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। पांचवे दिन पुलिस के शक की सुई उनके करीबियों की ओर दौड़ गई है। एएसपी मनीषा ठाकुर ने बताया कि इस मामले में मृतक के करीबियों समेत 12 से अधिक लोगों के फिंगर प्रिंट लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए रायपुर भेज दिया गया है। वहीं इस मामले में अब तक 40 से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है, लेकिन कहीं से कोई सबूत हाथ नहीं लग पाया है। पुलिस अब मृतक तुलेश चंद्राकर के गांव परसवानी में विभिन्न बिंदुओं को लेकर पड़ताल कर रही है, ताकि हत्या से जुड़े कुछ सुराग वहां से मिल जाए।

पांच टीम व 16 सदस्यीय टीम कर रही जांच

दोहरे हत्याकांड मामले में पहले से एसपी बीपी राजभानु के निर्देशानुसार भखारा, कुरुद, मगरलोड, बिरेझर समेत पांच थाना व चौकियों के पुलिस अधिकारियों की टीम जांच कर रही है। अपने-अपने स्तर पर हत्यारों तक पहुंचने के लिए सुराग ढूंढ रही है, लेकिन उनके भी हाथ खाली है। पिछले दिनों 16 सदस्यीय टीम भी इस मामले से पर्दा उठाने को पूरी ताकत झोंक दी है, लेकिन वह भी पूरी तरह से विफल है। अब देखना यह है कि आईजी आनन्द छाबड़ा के हस्तक्षेप के बाद इस दोहरे हत्याकांड से पर्दा उठाने में पुलिस को कितना समय लगेगा।

संबंधित खबर जरूर पढ़ें

23 मई को प्रकाशित

You cannot copy content of this page