ब्रेकिंग-डबल मर्डर : जब घर के बाहर रोने लगे बच्चे….पड़ोसियों ने आकर देखा तो….छत के ऊपर खून से लथपथ मिले शिक्षक और उसकी पत्नी….कुरूद थाना क्षेत्र का मामला…..



मृतक तुलेश जो प्रथम फाउंडेशन में सेंट्रल टीम में था

दादू सिन्हा, धमतरी। नगर पंचायत कुरूद में एक चौका देने वाला मामला सामने आया है। जंहा एक शिक्षक और उसकी पत्नी की सिर को पत्थर से कुचलकर बेरहमी के साथ मौत के घाट उतार दिया गया है।घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। वही इस वारदात से नगर में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि शिक्षक तुलेश चंद्राकर उसकी पत्नी सुमित्रा मूलतः परसवानी के रहने वाले है। जो कुरूद के श्रीराम टाउन काॅलोनी में अपने स्वयं के आवास में रहते थे। मृतक के भाई मितेश चंद्रकार बताते है कि रोज की तरह कल रात 8 बजे बातचीत हुई। जिसमें उन्होंने अच्छे से बात किया और स्वस्थ जाहिर किया था। उन्होंने कहा कि मेरा भाई शिक्षक के रूप में पदस्थ थे। जोकि एक प्राइवेट फाउंडेशन में मास्टर ट्रेनर थे जोकि शांत स्वभाव थे।घटना बीती रात की बताई जा रही है। पति पत्नी का शव छत के उपर मिला है,जबकि उसके दोनो बच्चे हिमांख उम्र 6 वर्ष,चारवी उम्र 2 सुरक्षित है।

सूचना मिलते ही एएसपी,डीएसपी पुलिस टीम मौके में पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस की माने तो हत्या की वजह और कातिल का अभी पता नही चल पाया है। लेकिन कमरे अन्दर अलमारी खुला हुआ है। जहाँ एक भी सोने चांदी नगद गायब नही है। फिलहाल पुलिस फॉरेंसिक टीम की मदद ले रही है और हत्यारे की तलाश में जुट गई है। बड़ा सवाल है कि हत्यारे ने इनका कत्ल क्यों किया होगा? एक से अधिक हत्यारे होने की भी आशंका है।

You cannot copy content of this page