DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अनुकंपा नियुक्ति हेतु 10% के सीमा बंधन को शिथिल करने के निर्णय का टीचर्स एसोसिएशन ने किया स्वागत

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने किया था मांग

पंचायत/ननि के लंबित 3400 मामले पर भी नियम बनाए सरकार

बालोद– छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन बालोद के जिलाध्यक्ष दिलीप साहू ने बताया कि एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, वाजीद खान, प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, देवनाथ साहू, बसंत चतुर्वेदी, प्रवीण श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, डॉ कोमल वैष्णव, प्रदेश सचिव मनोज सनाढ्य, प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र पारीक ने तृतीय श्रेणी के पदों पर अनुकंपा नियुक्ति देने हेतु 10 प्रतिशत के सीमा बंधन को 31 मई 2022 तक के लिए शिथिल किए जाने के निर्णय स्वागत का करते हुए कहा है कि इससे हजारो पीड़ित परिवार को सेवा मिलेगी व परिवार ख़ुशहाल होंगे! एल बी शिक्षक संवर्ग के भी शासकीय होने के बाद 1 जुलाई 2018 से सैकड़ो प्रकरण लंबित है !साथ ही कोविड के दौरान भी सैकड़ो शिक्षको का निधन हुआ है!सरकार के इस निर्णय से ऐसे भटकते परिवार को अब उनका अधिकार मिलेगा। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि पंचायत/ननि संवर्ग के शिक्षकों के अनुकम्पा नियुक्ति के लंबित 3400 मामले पर भी सरकार को टेट व डीएड को शिथिल कर अनुकम्पा नियुक्ति देने नियम बनाना चाहिए।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन द्वारा लगातार अनुकम्पा नियुक्ति का मांग किया जा रहा था!13 अक्टूबर 2020 को मुख्यमंत्री जी , मुख्यसचिव जी व सचिव सामान्य प्रशासन विभाग को पत्र लिखकर प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने अनुकंपा नियुक्ति देने हेतु 10 प्रतिशत के सीमा बंधन को शिथिल करने का मांग किया था! इसके अलावा ट्वीटर व फेसबुक में अभियान चलाकर तथा विधयकों व मंत्रियों को ज्ञापन सौंपकर प्रदेश भर के पदाधिकारी मांग को शासन तक पहुचाते रहे है! इसके साथ ही वर्तमान में प्रत्येक जिले से भी अनुकम्पा नियुक्ति देने मांग शासन तक पहुँचाया गया था।

कोविड-19 के कारण दिवंगत शिक्षकों को 50 लाख के बीमा कवर पर भी सरकार शीघ्र निर्णय लेवे – संजय शर्मा

कोविड-19 के कारण आकस्मिक मृत्यु होने पर उनके परिवार को तात्कालिक आर्थिक सहायता के रूप में उत्तरप्रदेश सरकार ने 50 लाख का बीमा कवर देने, उत्तराखंड सरकार ने 10 लाख का बीमा कवर देने, मध्यप्रदेश सरकार ने 5 लाख रूपए की अनुग्रह राशि देने का निर्णय लिया है! इसी तरह छत्तीसगढ़ सरकार को भी कोविड-19 के कारण दिवंगत शिक्षकों को 50 लाख के बीमा कवर पर भी शीघ्र निर्णय लेना चाहिए।
तृतीय श्रेणी में अनुकंपा नियुक्ति के फैसले का स्वागत करते हुए मांगो पर निर्णय की मांग छत्तीसगढ टीचर्स एसोसिएशन बालोद की ओर से एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिलीप साहू,प्रांतीय संगठन सचिव प्रदीप साहू,जिला संयोजक-बीरबल देशमुख ,रामकिशोर खरांशु,जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार शांडिल्य,वीरेंद्र देवांगन ,संतोष देवांगन,कामता प्रसाद साहू,जिला सचिव श्री नरेंद्र कुमार साहू,जिला कोषाध्यक्ष पवन कुमार कुम्भकार,जिला मीडिया प्रभारी रघुनंदन गंगबोईर,महासचिव बी एन योगी,शेषलाल साहू,नीलेश देशमुख,राजेश चंद्राकर,संजय ठाकुर ,महामंत्री ईश्वर लाल लेण्डिया,तुकाराम साहू,हल्लू राम सहारे,आनंद गहरवार ,लालमणि साहू,सहसचिव नितीन सोनबरसा,जगत राम साहू,तीरथ राम साहू,अरविंद सोनी,सच्चिदानंद शर्मा ,संगठन मंत्री सुरेश कुमार बंजारे,रिखी ध्रुव ,दुर्गेश कुमार साहू,कुंदन बघेल,अजीत ठाकुर ,संगठन सचिव तरूण कुमार टांडिया ,रोमन साहू,डुलू राम साहू,रामकुमार साव ,धर्मेन्द्र कुमार श्रवण,प्रचार सचिव युवराज गंधर्व ,धनसिंग कौमार्य,नरेंद्र कुमार रजक ,गमनेश्वर तारम,संयुक्त सचिव रामस्वरूप साहू,बालाराम निषाद ,महेंद्र कुमार देशमुख ,शरद यादव ,भरत कृपाल,प्रचार मंत्री ईश्वर बघेल ,रामसिंह ठाकुर ,धनराज साहू,चंद्र शेखर तिवारी,सोमन लाल नागवंशी,जिला सलाहकार केशुरिया सोनकर,रविंद्र बडतिया,जगेश्वर गुरूपंच,हेमलाल सहारे,बिहारी राम खरे,कांतु राम पटेल ,संजय शुक्ला,नंदकिशोर यादव,मिलन सिन्हा,हेमंत कुमार हिरवानी,नरेश नागवंशी,ब्लाक अध्यक्ष बालोद लेखराम साहू,डौंडी ब्लाक अध्यक्ष गजेंद्र रावटे,डौंडीलोहारा अध्यक्ष माधव साहू,गुंडरदेही अध्यक्ष राजेन्द्र देशमुख, गुरूर अध्यक्ष सूरज गोपाल गंगबेर,ललिता यादव प्रांतीय महिला प्रतिनिधि, नीता बघेल जिला प्रतिनिधि सहित महिला मोर्चा के सभी प्रतिनिधियों ने की है ।

You cannot copy content of this page