DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पुलिस ने किया अलर्ट- कोरोना वैक्सीनेशन के नाम पर आने वाले फर्जी काल व फर्जी लिंक से रहें सावधान

बालोद – 1 मई से वैक्सीनेशन का अभियान शुरू होने वाला है ,इसके लिए पंजीयन भी आवश्यक होगा।ऐसी स्थिति में साइबर ठगी हो सकती है।पंजीकरण के नाम पर आधार कार्ड और मेल से संबंधित जानकारी मांगी जाती है। आधार कार्ड के सत्यापन के लिए नाम पर मोबाइल में आए ओटीपी की जानकारी मांगी जाती है। ओटीपी और आधार नंबर देने पर बैंक खाते से रकम निकाली जा सकती है। रजिस्ट्रेशन के लिए फर्जी लिंक भेजकर भी आपको ट्रेप किया जा सकता है। बालोद जिला पुलिस ने अपील की है कि रोना वैक्सीन के पंजीकरण के नाम पर आने वाले काल से सावधान रहें। साइबर ठग पंजीकरण के नाम पर ठगी कर सकते है अपने आधार कार्ड व अपने बैंक के खाते की जानकारी किसी को न दे। और न ही वैक्सीनेशन के नाम से भेजे गए किसी लिंक को क्लिक करें।

You cannot copy content of this page