बालोद – जिले भर में भाजपाइयों ने अपने घरों के सामने धरना दिया और तख्ती के साथ नारेबाजी की. कोरोना से लड़ने में सरकार है पूरी फेल, अपनी जान खुद ही बचाओ न बाबा है न बघेल ऐसे कई कांग्रेस सरकार की नाकामी बताती तख्ती नारों के साथ भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया.

भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
करोना संक्रमण के वर्तमान परिस्थिति से निपटने में छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार पूरी तरह से विफल साबित हो चुकी है. इस निकम्मी सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के आव्हान पर धरना का आयोजन किया गया. जिसमे सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए धरना दिए. इस धरना में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल व भाजपा जिला अध्यक्ष केसी पावर, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा तोमन साहू के नेतृत्व में प्रदेश के समस्त पदाधिकारी जिला एवं मंडल के समस्त कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर शामिल हुए. भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जयसवाल ने प्रदेश सरकार को पूरी तरह विफल बताया.

सरकार के 13 मंत्रियों को कोरोना योद्धा बताकर अखबारों में व शहर में बड़े-बड़े होर्डिंग लगाकर प्रचारित किया गया, आज के इस विकट परिस्थिति में यह सभी करोना योद्धा मंत्री लापता हो गए हैं. प्रदेश में भयावह की स्थिति बनी हुई है. अस्पतालों में ऑक्सीजन एवं वेंटिलेटर की कमी, रेमडिशिविर की कालाबाजारी हो रही है तथा कचरा वाहन में शव ले जाया जा रहा है.

यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। वहीं किसान मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता हेल्पडेस्क के माध्यम से आम जनों के बीच जाकर सहयोग प्रदान कर रहे हैं, अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रोत्साहित कर सहयोग प्रदान कर रहे हैं
जरा राजनीति से हटकर छत्तीसगढ़ के 70% लोगों की चिंता करें कांग्रेस सरकार- गुरुर भाजपा मंडल
कोरोना काल में छत्तीसगढ़ में बिगड़ते हालात को देखते हुए भाजपा ने चिंता जाहिर की व कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना देकर विरोध जताया। भाजपाइयों ने मांग किया कि भूपेश सरकार छत्तीसगढ़ की 70% लोगों की चिंता करें। जरा राजनीति से हटकर उन ग्रामीणों के बारे में सोचें उनके बारे में बात करें। अपने अपने घर के सामने धरना देते हुए मंडल अध्यक्ष कौशल साहू ,ईशा प्रकाश साहू, मेहत्तर, भुवन, राजेश संतोष गंगबेर, उज्जवल साहू गोविंद दुर्गानंद भावसिंग टेकाम, नीता साहू, चंद्रिका सुशीला साहू डमेश्वरी साहू ने कहा प्रदेश की 70% जनता ग्रामीण परिवेश में रहती है कोविड-19 ग्रामीण क्षेत्र में सफलतापूर्वक महामारी का रूप लेती जा रही है प्रदेश की जनता 2020 के उस होल्डिंग की बात कर रही है जिसमें 13 वारियर कोविड-19 को कंट्रोल करने में श्रेय ले रहे थे। आज छत्तीसगढ़ सरकार के 13 मंत्री को जनता ही नहीं कांग्रेस के कार्यकर्ता भी खोज रहे हैं। कोई भी जिले में प्रभारी मंत्री नजर ही नहीं आ रहे हैं। पूरे 28 जिले के 2करोड़ 50 लाख जनता को जो इनके मतदाता भी हैं भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है। जिला प्रशासन को पूरा अधिकार देकर छत्तीसगढ़ सरकार ने हाथ खड़े कर दिए हैं। जिला प्रशासन अधिकांश जिलों में क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाने का सूची जरूर जारी कर रही है लेकिन जमीन पर हकीकत कुछ दूसरी ही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को चाहिए कि कांग्रेस और भाजपा के निर्वाचित 90 विधायक एवं 11 लोकसभा के सांसद पांच राज्यसभा के सांसद इनकी जवाबदारी फिक्स कर राजनीति से हटकर फील्ड में इनकी ड्यूटी लगाए और जितना जनता को हो सके मदद पहुंचाने का प्रयास करें। अभी जितनी भी बातें हो रही है प्रदेश के 28 जिलों के जिला मुख्यालयों की बात हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र की स्थिति भयावह होती जा रही है सरकार को इसे संज्ञान में लेना चाहिए और जनप्रतिनिधियों को भी अपने घर से बाहर निकल कर अपने पार्टी कार्यालय से बाहर निकल कर जनता के पास मेडिकल सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जाना चाहिए।
कोरोना नियंत्रण में असफल है सरकार, इस्तीफा दे- आदित्य पिपरे
कोरोना लगातार छत्तीसगढ़ में बढ़ता जा रहा है। लगातार मौतें हो रही हैं स्थिति संभाल नहीं पा रही है। ऐसे में भाजपा व भाजयुमो इसका विरोध कर रही है और इसी क्रम में प्रदेश स्तरीय आह्वान पर शनिवार को भाजपा व भाजयुमो के द्वारा अपने घरों के सामने धरना प्रदर्शन किया गया। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष आदित्य पिपरे ने कहा कि कोरोना के नियंत्रण में सरकार पूरी तरह से नाकाम हो गई है ऐसे में भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बनने के काबिल नहीं है उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। हम छत्तीसगढ़ में राष्ट्रपति शासन लागू करने मांग कर रहे हैं। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष व जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 18 आदित्य पिपरे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के आह्वान पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। अपने अपने निवास स्थान में यह धरना दिया गया। भूपेश सरकार के खिलाफ यह प्रदर्शन किया गया। कोरोना महामारी के चलते छत्तीसगढ़ की भयानक बुरी स्थिति हो गई है ।इसके लिए जिम्मेदार भूपेश बघेल और उनकी सरकार व उनके 11 मंत्री है। जो हर स्थिति में फेल हुए हैं। हम मीडिया के माध्यम से भूपेश बघेल से कह रहे हैं कि वे छत्तीसगढ़ नहीं संभाल पा रहे तो इस्तीफा दे। हम राष्ट्रपति शासन लगाने का आह्वान भी करते हैं।
इतिहास के पन्नो पर दर्ज हो रही भूपेश सरकार की नाकामी

भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजीव शर्मा ने कोरोना को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार की नाकामी, अव्यवस्था तथा संवेदनहीनता के खिलाफ अपने निवास के सामने धरना प्रदर्शन किया। शर्मा ने कहा कि इतिहास के पन्नो पर दर्ज हो रही भूपेश सरकार की नाकामी, पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है कोरोना महामारी को लेकर लोग सदमे में है,भयभीत हैं, डरे हुए हैं। लोग जहां भी समाधान के लिए नजर डालते हैं दूर तक समस्याएं नजर आती हैं। लगातार लोग सरकार की इस अव्यवस्था के कारण, जिला चिकित्सालय हो चाहे प्रदेश के अस्पताल समस्त छत्तीसगढ़ भर में पर्याप्त समस्या मरीजों को झेलनी पड़ रही है और छत्तीसगढ़ के आम जनों का जीवन संकट में है संकट के इस दौर में सरकार गंभीर नजर नहीं आ रही है जो अत्यंत आवश्यक मेडिसिन है वह ब्लैक में बिक रहे हैं। इस पर सरकार कोई कार्यवाही करना जरूरी नहीं समझ रही है। आमजन त्राहि-त्राहि हैं. अस्पतालों की परिस्थितियां यह है कि कोविड-19 मरीजों को भर्ती तो कर लिया जा रहा है लेकिन उनके पीने तक के लिए पानी तक उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। मेडिसिन लिख दिए जा रहे हैं किंतु इसे खाना कैसे हैं यह नहीं बताया जा रहा है।
भाजपा शहर मंडल के नेताओ ने दिया धरना
प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल बालोद के कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ भूपेश सरकार की कोरोना को लेकर लचर व्यवस्था, ऑक्सीजन की कमी दवाइयों की हो रही कालाबाजारी व अन्य विषयों को लेकर इस सोई हुई सरकार के खिलाफ 3 घंटे का धरना दिया गया और सरकार से आग्रह की आग्रह किया कि जल्द से जल्द सुव्यवस्थित व्यवस्था इस छत्तीसगढ़ में बनाई जाए.

भाजपा के प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने कोरोना को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार की नाकामी, अव्यवस्था तथा संवेदनहीनता के खिलाफ अपने निवास के सामने धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान राकेश यादव ने कहा कि इतिहास के पन्नो पर दर्ज हो रही भूपेश सरकार की नाकामी, पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है कोरोना महामारी को लेकर लोग सदमे में है,भयभीत हैं, डरे हुए हैं। लोग जँहा भी समाधान के लिए नजर डालते हैं दूर तक समस्याएं नजर आती हैं।लगातार लोग सरकार की इस अव्यवस्था के कारण, जिला चिकित्सालय हो चाहे प्रदेश के अस्पताल समस्त छत्तीसगढ़ भर में पर्याप्त समस्या मरीजों को झेलनी पड़ रही है और छत्तीसगढ़ के आम जनों का जीवन संकट में है संकट के इस दौर में सरकार गंभीर नजर नहीं आ रही है जो अत्यंत आवश्यक मेडिसिन है वह ब्लैक में बिक रहे हैं। इस पर सरकार कोई कार्यवाही करना जरूरी नहीं समझ रही है। आमजन त्राहि-त्राहि हैं अस्पतालों की परिस्थितियां यह है कि कोविड-19 मरीजों को भर्ती तो कर लिया जा रहा है लेकिन उनके पीने तक के लिए पानी तक उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। मेडिसिन लिख दिए जा रहे हैं किंतु से खाना कैसे हैं यह नहीं बताया जा रहा है। ऑक्सीजन की कमी है, वेंटीलेटर की कमी, बेड की कमी एम्बुलेंस की कमी शव वाहन की कमी,पूरे छत्तीसगढ़ में अत्यंत भयावह स्थिति निर्मित हो गई है। ना कोई सुनने वाला है ना कोई देखने वाला है। अंधेर नगरी चौपट राजा के तर्ज पर छत्तीसगढ़ के बड़े-बड़े मंत्री निष्क्रिय हो गए हैं। जनता भगवान भरोसे है। इन्हीं सब विषयों को लेकर इस गूंगी, बहरी, गैर जिम्मेदार, सरकार के खिलाफ संपूर्ण छत्तीसगढ़ में भाजपा के नेता कार्यकर्ता आज अपने अपने निवास के सामने आज धरना प्रदर्शन कर इस सरकार को जगाने का प्रयास कर रहे हैं।
25 दिन बाद भी व्यवस्था संभालने में नाकाम

भाजपा शहर मंडल के अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ने अपने निवास स्थान पर धरना देते हुए कहां की बालोद शहर की बात हो या पूरे जिले की व्यवस्था के बारे में बात हो हम लगातार विपक्ष की भूमिका निभाते हुए लोगों को हर संभव मदद करने की कोशिश कर रहे हैं और आज इस त्रासदी को 25 दिन हो गए फिर भी यहां सरकार व्यवस्था बनाने में नाकाम है और लगातार छत्तीसगढ़ की जनता अपने जान से हाथ धो रही है बालोद में भी डी एम एफ में फंड है जिस फंड से पूरी व्यवस्था बनाई जा सकती है हमने 2 दिन पूर्व ये मांग जिला कलेक्टर के नाम से भेजी थी और आज हम इस धरने के माध्यम से फिर मांग करना चाहते हैं कि इस फंड का उपयोग करते हुए कोरोना के लेकर इस जिले में व्यवस्था बनाई जाए. भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल में आज अपने निवास स्थान पर धरना देने वालो में राकेश यादव,, राजा दीवान,शाहिद खान,सुरेश निर्मलकर,कमलेश सोनी,कमल पंपलिया, गिरजेश गुप्ता ,प्रीतम यादव,प्रभाकर बाघमार,लेखन सहीरो,शशि साहू, हितेश्वरी कौशिक ,त्रिवेणी कौशिक अकबर तिगाला,अश्वनी साहू, आदि ने धरना दिया.
ग्रामीण भाजपा मंडल बालोद धरना प्रदर्शन रहा सफल

कांग्रेस सरकार के मुखिया भूपेश बघेल मुख्यमंत्री सहित पूरे उनके मंत्री गण महामारी से निपटने में हुए विफल। इस बात को जन जन तक पहुंचाने के लिए ग्रामीण मंडल बालोद के द्वारा सभी मंडल पदाधिकारी सहित बूथ के जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपने घर के सामने धरना प्रदर्शन देकर विरोध जताया।

मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू, महामंत्री बिरेन्द्र साहू, दानेश्वर मिश्रा ने कहा आज जो ग्रामो में जो समस्याएं खड़ी हो रही है उस पर बिल्कुल भी ध्यान सरकार नहीं दे पा रही है और ना तो किसी भी प्रकार की क्वॉरेंटाइन सेंटर बाहर से आने वालों के लिए न ही अस्पतालों में उचित व्यवस्था है। आये दिन ऑक्सीजन की बड़ी ही कमी सुनाई पड़ती है जिससे कई लोग अपनी जान गवा बैठे हैं शराब की बोतलों से जो सेल टेक्स कोविड-19 के नियंत्रण के लिए लगाया था उस पैसे को भी अब तक सरकार उपयोग नहीं कर पाई है। जनता के दुख दर्द को भूलकर अपनी नाकामी का ठीकरा केंद्र सरकार पर फोड़ती है,जिसको लेकर आज धरना प्रदर्शन की गई और जो कि सफल रहा. इस प्रदर्शन के बाद भी यदि सरकार इस समस्या को युद्ध स्तर पर हल नही किया गया तो आगे और उग्र प्रदर्शन की जाएगी ।

राकेश यादव, उपाध्यक्ष भाजपा जिला बालोद, पड़कीभाट में अश्वन बारले ने भी घर के सामने बैठ धरना दिया.





