DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अर्जुन्दा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के इस कांग्रेस नेता के बोल – भाजपा का धरना प्रदर्शन केवल एक दिखावा,केवल घर के बाहर बैठकर कर रहे है फ़ोटोशुट,मुह में राम राम बगल में छुरी भाजपा की फितरत में शामिल

बालोद/अर्जुन्दा – वागीश कुमार बंजारे, अध्यक्ष, ब्लाक कांग्रेस कमेटी    अर्जुन्दा अनुसूचित जाति विभाग ने कहा आज पूरा देश जब कोरोना महामारी के संकट से गुजर रहा , हर राज्य में दिनो दिन संक्रमण का फैलाव बढ़ते ही जा रहा है, चाहे वहां भाजपा की सरकार हो या कोई अन्य पार्टी की. ऐसे में बालोद जिला के भाजपा नेताओ व कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ किया जा रहा धरना प्रदर्शन केवल एक दिखावा है और कुछ भी नही” उन्होंने कहा   “वास्तविकता के दूर भाजपा के लोग जो इस महामारी के समय पर न ही अपना कार्यक्षेत्र बल्कि अपने वार्ड या अपने ग्राम पर भी कोई सेवा नहीं दिए और आज राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे सराहनीय कार्यो का विरोध और तंज कसना अपने आप में ही भाजपा की ओझि मानसिकता और मौका परस्त राजनीतिक गुणों को दिखा रही है” भाजपा के नेता व भक्त केवल अपने घरों के बाहर बैठ कर फोटोशूट कर सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी झूठी सक्रियता दिखाने का कार्य कर रही है “लेकिन जागरूक जनता को भाजपा का गिरगिट की तरह रंग बदलना अच्छे से पता है” मुह में राम राम बगल में छुरी वाली राजनीति करती है भाजपा “इस महामारी के समय मे भाजपा के नेता व भक्त जो राज्य सरकार को घेरने की बात कर रहे उनमे यदि हिम्मत हो तो छत्तीसगढ़ के 9 MP के साथ मिलकर देश के प्रधानमंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को घेर कर दिखाए और कहे कि संकट की घड़ी में हमारे राज्य के साथ की जा रही भेदभाव को दूर कर हमें पर्याप्त स्वास्थ्य संसाधन मुहैया कराए जाए ताकि जल्द ही हम कोरोना महामारी से लड़ और जीत सके तब यह ज्ञात होगा कि वास्तविक में भाजपा जन सहयोगी पार्टी है वरना जनता जानती है कि मुह में राम राम बगल में छुरी भाजपा की फितरत में शामिल है.

You cannot copy content of this page