DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पुलिस वाले के घर से 65 हजार का बिजली पार्ट्स चोरी, पारागांव झलमला मार्ग की घटना, चोर की तलाश जारी

बालोद- अज्ञात चोर ने पुलिस वाले के घर से ही हाँथ साफ़ कर दिया है  आरक्षक चालक चन्द्रभान सिंह के झलमला स्थित घर से 65 हजार के बिजली सामान चोरी हो गए हैं बालोद पुलिस केस दर्ज कर चोर की तलाश कर रही है. आरक्षक चन्द्रभान निवासी पुराना थाना बालोद के पीछे शासकीय आवास गृह ने बताया वर्तमान में रक्षित केन्द्र बालोद में आरक्षक चालक के पद पर पदस्थ हूं। मैं ग्राम झलमला के अंतिम छोर दुर्ग जाने वाली मार्ग के किनारे पारागांव पुलिया के पास स्वयं की लगानी जमीन पर मकान निर्माण किया हूं, जिसमें बिजली फिटिंग का काम चल रहा है, इसलिये मैं घर में लगने वाली बिजली का सामान बोर्ड, वायर, साकेट, राउंड प्लेट, रेग्युलेटर, MCB स्वीच, साकेट एवं अन्य सामान एक साथ खरीद कर लाये थे एवं मेरे मकान के सामने टीन सेड से बनी कमरा के अंदर रख कर बाहर से दरवाजा में ताला लगाया था। दिनांक 09/04/2021 को जाकर देखा तो पुरा सामान सुरक्षित था। 14.04.2021 के सुबह 08 बजे करीबन अपने घर को देखने गया तो देखा कि मेरे मकान के सामने टीन सेड से बनी कमरे का दरवाजा के कुंडी टुटे हुए हालत में एवं रस्सी से बंधा हुआ देखने पर अंदर जाकर देखा तो पूर्व से खरीदकर रखा हुआ बिजली का सामान जो लगाना शेष था वह सामान नही था। जिसमें बिजली  बोर्ड 31 नग, वायर 4 mm के 2 बंडल, वायर 2.5 mm के 2 बंडल, वायर 1.5 mm के 2 बंडल, स्वीच 100 नग, MCB स्वीच 20 नग, ेन रेग्युलेटर 08 नग , राउंड प्लेट 72 नग, पाप लाईट 31 नग एवं अन्य बिजली के सामान कुल कीमती 65635/- रुपया का था। किसी अज्ञात चोर द्वारा मेरे घर के सामने सामान रखने के लिये बनाये गये टीन शेड के कमरा अंदर रखे बिजली के उपरोक्त सामानों को दरवाजा के कुंडी को तोड़कर रात्रि में चोरी कर ले गये हैं।

You cannot copy content of this page