सरपंच संघ ने कराई सुलह, खुटेरी के पंच, सरपंच के खिलाफ लाए अविश्वास प्रस्ताव के आवेदन को अब लेंगे वापस, सरपंच ने मांगी माफी, क्या-क्या हुआ बैठक में पढ़िए खबर




बालोद। विगत दिनों गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम पंचायत खुटेरी के उप सरपंच व पंचों ने वहां के सरपंच के खिलाफ विभिन्न मुद्दों को लेकर नाराजगी जताते हुए अविश्वास प्रस्ताव लाने एसडीएम को आवेदन दिया था। जिसकी जानकारी मिलने के बाद सरपंच संघ ने उप सरपंच, पंच व सरपंच के बीच सुलह बैठक करवाई। लगभग 3 घंटे तक चले इस बैठक में सभी मुद्दों पर चर्चा हुई। वही मुख्य बात पंचों व उपसरपंच को सरपंच द्वारा सम्मान न दिए जाने, उपेक्षा किए जाने की बात सामने आई। जिस पर सरपंच ने बैठक में ही माफी मांगते हुए कहा कि आगे से यह सब नहीं होगा।

सब मिलजुल कर रहेंगे। अंततः बैठक में निर्णय हुआ कि अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन पंचगण वापस लेंगे। इस मामले को सुलझाने में जिला सरपंच संघ के उपाध्यक्ष व डौंडीलोहारा के अध्यक्ष पोषण लाल देवांगन की अहम भूमिका रही।
ग्राम पंचायत (भटगांव )खुटेरी जनपद पंचायत गुंडरदेही जिला बालोद के विवाद सुलझाने में सरपंच संघ ‌का प्रयास सफल हुआ। ग्राम पंचायत खुटेरी में सरपंच के खिलाफ पूरे दस पंचों ने अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए एसडीएम गुण्डरदेही कार्यालय में शपथ पत्र प्रस्तुत कर दिये थे।
उक्त घटना की जानकारी मिलने पर बालोद जिला सरपंच संघ के उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष डौंडीलोहारा ब्लॉक पोषण लाल देवांगन, साथ में सचिव संतराम तारम , कोषाध्यक्ष संतराम पिस्दा, गुण्डरदेही ब्लाक के सरपंच संघ अध्यक्ष डोमन लाल देशमुख और सरपंच संघ के पदाधिकारी गण एवं जनपद ‌सदस्य दीपक साहू सब मिलकर रविवार को ग्राम पंचायत भवन खुटेरी‌ में सरपंच और सभी पंचो एवं उपसरपंच की संयुक्त बैठक रखकर सभी से बारी बारी से पूछ परख किया गया। अन्त में विवाद बढ़ने के कारण सरपंच द्वारा पंच प्रतिनिधियों को सम्मान नही मिलने के कारण विवाद की स्थिति निर्मित होना पाया गया। जिसे‌ सही मानते हुए श्री मती विश्वासा अंगारे सरपंच ग्राम पंचायत खुटेरी ने सभी से क्षमा मांगते हुए अब ऐसा मौका नहीं आयेगा कह कर विश्वास दिलाया तथा बीती ‌बात को भूलाकर गांव ‌के विकास कार्य में सहयोग प्रदान किया जाएगा। ‌ उप‌सरपंच ने भी गांव को विकास के नाम से ‌माडल बनाने की बात कही। 22 मार्च को सरपंच ‌पंच सब गुण्डरदेही एसडीएम कार्यालय जाकर प्रस्तुत किये गये आवेदन पत्र ‌को वापस ले लिया जायेगा। इस तरह उपस्थित बैठक में सभी के बीच निर्णय लिया गया। बैठक लगातार 3 घंटा तक चलती रही।

संबंधित खबर

खुटेरी के सरपंच और उनके पति की मनमानी नही आ रही रास, सरपंच को हटाने 10 पंचों ने लाया अविश्वास प्रस्ताव

You cannot copy content of this page