सभी पंचो ने हस्ताक्षर कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
बालोद/ गुंडरदेही । ग्राम पंचायत खुटेरी ( अचौद ) के सरपंच विश्वासा बाई अंगारे के विरूद्ध सभी 10 पंचो ने अविश्वास प्रस्ताव लाने गुण्डरदेही एसडीएम भूपेंद्र अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत खुटेरी ( अचौद) के सरपंच विश्वासा बाई अंगारे के खिलाफ 10 पंचो ने तीन बिंदुओं पर अविश्वास प्रस्ताव पत्र एसडीएम गुण्डरदेही भुपेन्द्र अग्रवाल को सौंपा है ।

जिसमें सरपंच अपने पति के साथ मिलकर पंचो से मनमानी करना , सभी पंचो व उप सरपंच के साथ अभद्र व्यवहार करना व संरपंच द्वारा आय व्यय का सही हिसाब नही देना है। इन बिंदु को लेकर सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने ज्ञापन दिया गया है । अविश्वास प्रस्ताव लाने लुकेश्वरी साहू उप संरपच , पंच चमेली बाई डामिन बाई हेमलता साहू नागेन्द्र साहू उमेंद साहू गिरवर पटेल शकुन बाई होमन ठाकुर प्रमिला बाई ने हस्ताक्षर किया है ।
