नया नियम – विधानसभा की मतदाता सूची में नाम दर्ज होने पर ही पंचायत चुनाव में कर सकेंगे मतदान


दुर्ग - राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत निर्वाचन में संशोधन किया गया है। जिसके अनुसार विधानसभा की निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज होने पर ही पंचायत निर्वाचन में मतदान कर सकेंगे। अब विधानसभा की मतदाता सूची के आधार पर ही ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची तैयार की जाएगी। 01 जनवरी 2021 को 18 वर्ष या इससे अधिक आयु पूर्ण कर चुके व्यक्ति जिसका नाम उक्त ग्राम पंचायत के संबंधित वार्ड कि मतदाता सूची में नहीं है तो वे फार्म-6 भरकर विधानसभा की मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हंै। निर्वाचन आयोग के साईट के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है। साथ ही आदेश के प्रति अथवा मतदाता परिचय पत्र के साथ फार्म क-1 भरकर दावा-आपत्ति निराकरण की तिथि 16 सितंबर तक संबंधित क्षेत्र के एसडीएम/रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/तहसीलदार/सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के पास जमा कर ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में नाम दर्ज करा सकते है।

दुर्ग के इस विश्वविद्यालय का पुस्तकालय हुआ हाईटेक, पढ़िये क्या है ख़ास


दुर्ग - छत्तीसगढ़ कामधेनु विश्वविद्यालय दुर्ग की स्थापना अपै्रल 2012 में की गई विश्वविद्यालय का उद्देश्य शिक्षा, अनुसंधान एवं तकनीकी ज्ञान का प्रचार-प्रसार करना है। पुस्तकालय पूर्णतः स्वचालित एवं कम्प्यूटरीकृत आधुनिक ई-संसाधनों से परिपूर्ण है, जिसकी सराहना बाहर से आए हुए, विषय विशेषज्ञों, व्यक्तियों द्वारा की गई। पुस्तकालय में लगभग 20,000 से अधिक पाठ्य पुस्तकों के नवीनतम संस्करण उपलब्ध है। साथ ही 13,000 ई-बुक्स, शोध पत्रिकाएं, सीडीरोम डाटाबेस, शोध पत्रिकाओं के पुराने खण्ड (सन् 1965 से अब तक) उपलब्ध है। यह भारतीय अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली द्वारा सेरा(कंसोरसियम आफ ई-रिर्सोसेस इन एग्रीकल्चर) के माध्यम से पाठकों को कृषिकोश, ई-लर्निंग पोर्टल, ओपेक, ई-शोध आदि की सुविधाएं प्रदान की जा रही है। डीडीआर (डाक्यूमेंट डिलीवरी रिक्वेस्ट) के माध्यम से देशभर के कृषि, पशुचिकित्सा, मात्स्यिकी एवं वानिकी महाविद्याल यों के शोधार्थियों को पुस्तकालय में उपलब्ध शोध पत्रिकाओं की सेवाएं दी जा रही है। पुस्तकालय में उपलब्ध ई-रिर्सोसेस के उपयोग करने हेतु आधुनिक कम्प्यूटर लैब की स्थापना की गई है। इस कम्प्यूटर लैब को आप्टिकल फाइबर केबल से जोड़ा गया है, जिससे हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा दी जा सके साथ ही एक सर्वर भी पुस्तकालय में स्थापित किया गया है। 

विधानसभा में 2485.59 करोड़ रूपए का अनुपूरक बजट पारित, राज्य में ‘राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना‘ लागू करने की घोषणा,भूमिहीन एवं पात्र परिवारों को प्रतिवर्ष 6000 रूपए की मिलेगी मदद, देखिये और क्या-क्या है भूपेश की योजना


कोरोना की तीसरी लहर की रोकथाम और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए 957 करोड़ रूपए का अतिरिक्त प्रावधान वनवासियों की मदद के लिए 520.80 करोड़़ रूपए तथा मनरेगा के…

राज्यपाल सुश्री उइके के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण, पढ़िये उनका छग को लेकर कैसा रहा अनुभव व अब तक के उनकी ख़ास कार्यों का ब्यौरा


राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके के 29 जुलाई को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बतौर दो साल पूर्ण होने के अवसर पर, दूरदर्शन छत्तीसगढ़ द्वारा उनका विशेष साक्षात्कार शाम 6ः00 बजे प्रसारित किया…

बालोद में डीईओ के निलंबन के बाद अब इस अधिकारी को दिया गया प्रभार, कलेक्टर ने जारी किया आदेश


बालोद- कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आदेश जारी कर प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में शासन स्तर से जिला शिक्षा अधिकारी की पदस्थापना होने तक श्री पी.सी.मरकले, जिला मिशन समन्वयक, राजीव…

सोसाइटी में खाद की मारामारी, कम हो रही सप्लाई, किसान कर रहे हंगामा


बालोद। लगभग 15 से 20 दिनों बाद सोसाइटियों में खाद की सप्लाई धीरे-धीरे पटरी पर आ रही है। पर स्टाक मांग के अनुरूप नहीं आ रहा है इस वजह से…

भाजयुमो जिला कार्यसमिति की प्रथम बैठक, जिलेभर के भाजपाई,युवा शक्ति के बल पर तीनों विधानसभा में भाजपा का विधायक बनाने का लिया संकल्प


बालोद/डौंडीलोहारा.भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रथम जिला कार्यसमिति की बैठक बुधवार को दिल्लीवार कुर्मी भवन में आयोजित की गई।बैठक में बड़ी संख्या में जिले के सभी 9 मंडलों के पदाधिकारी…

अनुसूचित जाति वर्ग के सर्वांगीण विकास हेतु केंद्र सरकार सजग, पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार पाल रही दुर्भावना


भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक हुई संपन्न बालोद।भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला बालोद की कार्यसमिति की बैठक जिला मुख्यालय बालोद में हुई । इस अवसर…

You cannot copy content of this page