DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अनुसूचित जाति वर्ग के सर्वांगीण विकास हेतु केंद्र सरकार सजग, पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार पाल रही दुर्भावना


भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक हुई संपन्न

बालोद
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला बालोद की कार्यसमिति की बैठक जिला मुख्यालय बालोद में हुई । इस अवसर में उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ,प्रदेश मंत्री राकेश यादव, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महासचिव व दुर्ग संभाग प्रभारी बेदराम जांगड़े ,प्रदेश महामंत्री दयावंत धर बांधे, प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल खोबरागडे, जिला प्रभारी अश्विनी टंडन ने बाबा गुरु घासीदास जी, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर बैठक की शुरुआत की। भाजपा जिला अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती मालती संदीप जोशी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए पिछले 6 माह में संगठन द्वारा किए गए कार्यक्रमों एवं प्रदेश सरकार की अनुसूचित जाति विरोधी नीतियों अनुसूचित जाति वर्ग पर हुए अत्याचार अनाचार के खिलाफ किए गए धरना प्रदर्शन की जानकारी देने के साथ कोरोना संक्रमण काल में मोर्चा द्वारा किए गए सेवा कार्य को विस्तार से बताया। अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला कार्यसमिति को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन की गतिविधियों में सक्रियता से कार्य करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार अनुसूचित जाति वर्ग के सर्वांगीण विकास हेतु कार्य कर रही है। किंतु प्रदेश सरकार दुर्भावना वश योजनाओं को प्रदेश में क्रियान्वित नहीं कर रही है ।भाजपा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है। प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा का राजनीति में अहम भूमिका है। प्रदेश महामंत्री व प्रभारी दयावंत धर बांधे व वेद राम जांगड़े ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार बनने में अनुसूचित जाति वर्ग का विशेष योगदान है। किंतु प्रदेश सरकार इस वर्ग के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। सभा को प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल खोबरागडे, मंडल अध्यक्ष खेरथा टिनेश्वर बघेल, अश्वन बारले, नरेंद्र सोनवानी, सुरेश, अश्विनी टंडन, रामकुमार, प्रदेश कार्य समिति सदस्य हितेश डोंगरे आदि ने सभा को संबोधित किया । अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला कार्यकारिणी के सभा का संचालन जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष श्रीमती डिगेश्वरी बंधु व जिला महामंत्री युवराज मार्कंडेय ने किया व सभा का समापन व आभार जिला महामंत्री राजेंद्र कानेकर द्वारा किया गया।

You cannot copy content of this page