DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नवोदय में चमके बालोद के होनहार: सेजल सिन्हा और मोहनीश साहू का चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

बालोद/डौण्डीलोहारा। शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए सेजल सिन्हा और मोहनीश साहू का चयन नवोदय विद्यालय में हुआ है। दोनों विद्यार्थियों की इस सफलता से क्षेत्र में हर्ष और गौरव का माहौल है।


सेजल सिन्हा ने बढ़ाया संकुल खामतराई का मान

सेजल सिन्हा, पिता नरेंद्र कुमार सिन्हा एवं माता उत्तरा सिन्हा, ने शासकीय प्राथमिक शाला मुजगहन (संकुल केंद्र खामतराई) से अध्ययन करते हुए यह सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे विद्यालय परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।


मोहनीश साहू ने भी किया क्षेत्र का नाम रोशन

इसी तरह मोहनीश साहू, पिता श्यामचरण साहू (शिक्षक, मिडिल स्कूल बंजारी, डौण्डीलोहारा), निवासी ग्राम किरगो (अर्जुनी), डोंगरगांव जिला राजनांदगांव, ने भी नवोदय विद्यालय में चयन प्राप्त कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।


शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं

दोनों विद्यार्थियों की इस सफलता पर संकुल प्राचार्य कमलेश कुमार साहू (खामतराई/पिनकापार), ओमकार प्रसाद सोनसारवा (सीएसी, संकुल खामतराई/कर्रेगांव), राजकुमार सिंदरामे, मिथलेश कुमार, चंदूलाल सोनकर (प्रधान पाठक), श्रीमति ललिता साहू, प्रमोद कुमार, देवेश कुमार, हेमकुमार (एमएस/पीएस मुजगहन) सहित संकुल केंद्र खामतराई के समस्त शिक्षकगण ने हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।


👉 दोनों होनहार विद्यार्थियों की यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणादायक साबित हो रही है।

You cannot copy content of this page