DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नवीन जैतखाम की हुई स्थापना, सतनामी समाज सहित पंचायत प्रशासन ने पेश की अनूठी एकता की मिसाल

बालोद । ग्राम भाटागांव में शनिवार की शाम को नवीन जैतखाम स्थापना का कार्यक्रम हुआ। इस आयोजन की खासियत यह थी कि इसमें सिर्फ सतनामी समाज नहीं बल्कि गांव के सर्व समाज ने सहभागिता दिखाई। पंचायत प्रशासन ने भी इसमें पूरा सहयोग दिया और एकजुटता का परिचय ग्रामीणों ने दिया। इस नवीन जैतखाम स्थापना के दौरान नवीन जैतखाम में धर्म ध्वजा पालो चढ़ाकर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा थी। अध्यक्षता  प्रदेश संयोजक सतनामी समाज छत्तीसगढ़ विजय बघेल निवासी ग्राम सांकरा ज ने की। विशिष्ठ अतिथि  संजय बारले  जिलाध्यक्ष सतनामी समाज बालोद, शशी बंजारे  ब्लाक अध्यक्ष सतनामी समाज,  संध्या साहू सरपंच भाठागांव,  दोषन साहू  परिक्षेत्र साहू समाज भाठागांव,दीपक बघेल  जिला संयोजक सतनामी समाज बालोद, नारायण साहू उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बालोद, शीतल देशलहरा समाज सेवी सांकरा ज, कन्हैया लाल गेन्डरे  अध्यक्ष अठगंवा सेक्टर सतनामी समाज बिरेतरा रहे। कार्यक्रम संचालन  भूपेंद्र चाणक्य  प्रदेश प्रवक्ता कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ सतनामी समाज छत्तीसगढ़ ने किया

You cannot copy content of this page