DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

तरौद के दो शराब तस्कर पकड़ाए, 40 पौवा व बाइक बरामद, जेल

बालोद /जगन्नाथपुर| ग्राम तरौद में लगातार अवैध शराब बिक्री की शिकायत मिल रही थी । जिस पर पुलिस नजर रखी हुई थी । शनिवार को पुलिस ने मुखबिर से सूचना पुख्ता होने के बाद रेड मारकर रास्ते में ही तरौद के दो शराब तस्कर को पकड़ा । जिनसे 40 पौवा देसी शराब व एक बाइक बरामद की गई । दोनों को रिमांड पर जेल भेजा गया । उप निरीक्षक यामन कुमार देवांगन ने बताया शनिवार को स्टाफ के साथ पेट्रोलिंग पर रवाना हुए थे। इसी दौरान मेन रोड में नहर पुल आमापारा के पास सूचना मिला कि भाठापारा, तरौद के अजय बांधे और नितिश कुमार जांगडे दोनो देशी शराब भठ्ठी बालोद से अधिक मात्रा में शराब बिक्री हेतु खरीदे है। जो थोड़ी देर में काले रंग की बाइक से आमापारा बालोद की ओर से तरौद जाने वाले है।

 तत्काल वहां रवाना हुए और शासकीय इंग्लिश मिडियम स्कूल आमापारा बालोद के पास पहुंच कर दोनों को पकड़ा गया। बाइक चालक नितिश कुमार जांगडे पिता मानदास जांगड़े 22 वर्ष निवासी भाठापारा तरौद व बाइक में बैठकर एक थैला पकड़े हुए व्यक्ति ने अपना नाम अजय बांधे पिता सुभाष बांधे उम्र 21 वर्ष निवासी भाठापारा तरौद स्थायी पता सिकोसा थाना गुन्डरदेही बताया। उनके कब्जे से पीले रंग के बोरी के थैले में देशी प्लेन मदिरा 40 नग पौवा कीमती 3200 रुपए बरामद किया गया बाइक भी जब्ती की गई। दोनों को धारा 34(2) के आरोप में देर शाम रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।

You cannot copy content of this page