DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विधायक ने किया साइकिल स्टैंड निर्माण कार्य का भूमिपूजन एवं कम्प्यूटर कक्ष का शुभारंभ

बालोद । संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा ने आज ग्राम बासीन के हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में 5 लाख की राशि से व शासकीय महाविद्यालय अरमरीकला में 10 लाख की लागत से निर्मित होने वाले साइकिल स्टैंड कार्य का भूमिपूजन, कम्प्यूटर कक्ष का फीता काटकर शुभारंभ किया व महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण भी विधायक व अन्य अतिथियों द्वारा किया गया।


उक्त भूमिपूजन कार्यक्रम में विधायक के साथ जिला पंचायत संचार संकर्म सभापति केदार देवांगन, जिला पंचायत कृषि स्थायी समिति के सभापति ललिता पीमन साहू, जनपद अध्यक्ष प्रभात ध्रुवे, जनपद उपाध्यक्ष तोषण साहू, जनपद सभापति राजकुमार साहू, जनपद सदस्य राजश्री यादेश्वर, जनपद सदस्य हरिचन्द्र साहू, शासकीय महाविद्यालय जनभागीदारी अध्यक्ष टोमन साहू, कालेज के विधायक प्रतिनिधि कृष्णा बघेल, हायर सेकेंडरी बासीन के विधायक प्रतिनिधि मौजी राम, वरिष्ठ कार्यकर्ता मेघुराम साहू, दिनेश कुमार निषाद, ग्राम पंचायत बासीन सरपंच परमिला हिरवानी, अरमरी कला के सरपंच, पंचगण, स्कूल कॉलेज के स्टॉफ सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page