DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

BIG.NEWS- अंधेरे में बटन ढूंढ कर बिजली चालू कर रही थी महिला, सांप ने काटा, अस्पताल पहुंचते तक मौत, जरवाय की घटना

बालोद/ गुंडरदेही। गुंडरदेही ब्लॉक के थाना रनचिराई क्षेत्र के ग्राम जरवाय में 50 साल की महिला सुमरीत बाई साहू पति उदे राम साहू सर्पदंश की शिकार हो गई। इस घटना में महिला की मौत हो गई। बताया जाता है कि घटना रात 11:00 बजे की है। महिला कमरे में रात को सो रही थी। इस दौरान रात को अंधेरे में बिजली का बटन चालू करने के लिए उठी थी। तभी घर में कहीं से पहले से सांप घुसा हुआ था। जिसने महिला के पैर को काट दिया। जिसके बाद परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया लेकिन अस्पताल पहुंचते तक उनकी मौत हो गई। अस्पताल के डॉक्टरों ने फिर उनकी मौत की पुष्टि की।

You cannot copy content of this page