DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

इन दिनों के लिए मौसम विभाग ने दी है बारिश की चेतावनी, रहे अलर्ट

बालोद| फिर से मौसम में बदलाव को लेकर मौसम विभाग ने सचेत किया है। 19 मार्च को बारिश की आशंका है। इससे क्षेत्र में भी असर रहेगा। सोसायटी में धान रखे हुए हैं। अब तक पूरा परिवहन नहीं हुआ है। वहीं खेतों में लगे दलहनी तिलहनी फसल को इससे नुकसान हो सकता है। भले धान की खेती के लिए बारिश फायदेमंद होगा। किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। लेकिन अन्य फसल को खतरा है। मौसम विज्ञानी एचपी चन्द्रा ने बताया एक चक्रीय चक्रवातीघेरा मध्य महाराष्ट्र और उसके आसपास 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक पूर्वी द्रोणिका 1.5 किलोमीटर ऊंचाई पर उत्तर अंदरूनी कर्नाटक से दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश तक स्थित है। 18 मार्च को प्रदेश के मध्य और उत्तर भाग में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इसी तरह 18 मार्च को गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। प्रदेश में 19 मार्च को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में इसी दिन गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तेज हवा चलन् अर्थात झंझावात चलने की संभावना है। ओलावृष्टि मुख्य रूप से मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में ही होने की संभावना है।

You cannot copy content of this page