DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भरदाकला में संकुल स्तरीय माता उन्मुखीकरण कार्यशाला एवं स्कूल रेडनेस प्रोग्राम “अँगना म शिक्षा, शिक्षकों ने लगाया स्टॉल

अर्जुन्दा। शासकीय नवीन प्राथमिक शाला भरदाकला संकुल केन्द्र भरदाकला में संकुल स्तरीय माता उन्मुखीकरण कार्यशाला एवं स्कूल रेडनेस प्रोग्राम “अँगना म शिक्षा” कार्यक्रम व सहायक शिक्षण सामग्री मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 3 से 7 वर्ष के बच्चों का शारीरिक क्षमता ,बौद्धिक क्षमता ,भाषा विकास ,गणित पूर्व तैयारी,सामाजिक एवं भावनात्मक विकास आदि विषयों पर अलग-अलग 09स्टॉल लगाकर लगभग 20 बच्चों का आकलन किया गया। माताओं को श्रीफल,पेन व माताओं के लिए पुस्तिका का वितरण अतिथियों द्वारा किया गया ।

उक्त कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका, ग्राम के नागरिको का विशेष सहयोग रहा। अंगना म शिक्षा कार्यक्रम के पश्चात् उक्त प्रांगण में ही संकुल केन्द्र के समस्त 10 प्राथमिक व 06 पूर्व माध्यमिक शालाओं द्वारा स्वनिर्मित सहायक शिक्षण सामग्री स्टाल लगाकर मेले का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त विद्यालयों द्वारा बच्चों के स्तर के अनुसार सहायक शिक्षण सामग्री बनाकर प्रदर्शित किए।


प्राथमिक विभाग से प्रदर्शनी में शा प्राथमिक शाला सिब्दी प्रथम,शास नवीन प्राथ शाला भरदाकला द्वितीय,शास प्राथ शाला भरदाकला तृतीय स्थान प्राप्त किए ,माध्यमिक विभाग से शा पू मा शाला सिब्दी प्रथम ,शास पू मा शाला भरदाकला द्वितीय ,शास पू मा शाला माहुद अ एवं शास पू मा शाला बोड़ेना संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किए।

विजेता शालाओं को अतिथि गणों व निर्णायकों द्वारा पुरस्कृत किया गया। शेष शालाओं को भविष्य में और बढ़िया करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में शा उ मा वि भरदाकला के प्राचार्य डी आर कौमार्य ,सहा वि खं शि अ गुण्डरदेही के आर साहू ,वि खं स्तरीय अंगना म शिक्षा कार्यक्रम की मास्टर ट्रेनर प्रतिभा त्रिपाठी प्र पा शास पू मा शाला गोड़ेला ,संकुल समन्वयक पैरी मिथलेश साहू व संकुल केन्द्र भरदाकला के समस्त शिक्षक/शिक्षिकाओं द्वारा उपस्थिति प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया।


कार्यक्रम का सफल संचालन कोमल चंद आर्य व दीपमाला कुर्रे ने किया । कार्यक्रम में कोविड19 के सभी आवश्यक दिशा निर्देशो का पालन किया गया।

You cannot copy content of this page