DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एबीईओ देवांगन ने किया दुगाटोला संकुल के मोहल्ला कक्षा का अवलोकन

मोहला।कोविड-19 के चलते बंद शालाओ के कारण बच्चो को छोटी छोटी टोलियों में मोहल्ला क्लास के द्वारा पढ़ाया जा रहा है।। इस कड़ी में राजेन्द्र कुमार देवांगन ने दुगाटोला संकुल के मोहल्ला कक्षाओं का अवलोकन किया। चिहकाटोला में शिक्षक यशवंत साहू व अनुराधा साहू द्वारा क्लास ली जा रही है। वही प्रा शा व मा शाला गिधाली में राजू राम चौरे, संगीता साहू, सामरत साहू, नरोत्तम तारम तथा शिक्षा सारथी नियमित क्लास ले रहे है।


ग्राम सोमाटोला में शिक्षक राजकुमार यादव व शिक्षा सारथी नियमित स्मार्ट क्लास संचालित कर रहे है। अवलोकन के दौरान सोमाटोला, गिधाली व चिहकाटोला के शिक्षको के प्रयास व संकुल समन्वयक मार्टिन मसीह के कुशल नेतृत्व को देवांगन ने सराहा। वही दूसरी ओर मा शाला गिधाली के प्रधान पाठक राजकुमार सहारे के लगातार 2 दिन से अनुपस्थिति पर नाराजगी जाहिर कर नोटिस जारी किया गया है। एबीईओ देवांगन ने बताया की छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग के योजना पढ़ई तुहर दुआर के तहत मोहल्ला क्लास लिया जा रहा है। अब शिक्षको की उपस्थिति भी अनिवार्य है। उन्होंने दुगाटोला के सभी शिक्षको की बैठक लेकर सभी आवश्यक निर्देश व सुझाव भी दिया । जिला मीडिया प्रभारी सतीश ब्यौहरे के प्रयासो से पढ़ई तुहर दुआर का जिले में प्रचार प्रसार बेहतर हुआ है। साथ हो कोविड संक्रमण के कठिन समय मे मोहला ब्लॉक में शिक्षको के प्रयास को सराहनीय बताया।
विगत दिनों एबीईओ देवांगन ने पेंदाकोड़ो, मजियापार व हेरकुटुम्ब के मोहल्ला क्लास का निरीक्षण किया था। वे विभाग के निर्देशों व योजनाओं का पालन करने के लिए शिक्षको को प्रोत्साहित करते रहते है।

You cannot copy content of this page