DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

BREAKING-अर्जुंदा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और कार में टक्कर फिर क्या हुआ देखिए खबर

बालोद/अर्जुंदा। अर्जुंदा से राजनांदगांव मार्ग पर डुडिया ओवरब्रिज के पास आज सुबह 11:00 से 12:00 के बीच एक हादसा हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि भूसे से भरी गाड़ी ट्रक और कार आमने-सामने टकराए।

जिससे कार सड़क छोड़कर दूर कोने में जा गिरी तो वही भूसा गाड़ी ट्रक सड़क के बीचो बीच गिर गया। जिससे उसके सामने के दोनों पहिए भी पट्टा सहित निकल गए। इस घटना के बाद इस प्रमुख मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई। लगभग 45 मिनट तक ट्रैफिक जाम रहा।

पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाने का प्रयास करने लगे तो इधर घटना की सूचना के मिलने के बाद संजीवनी 108 के जिला अधिकारी अविनाश पांडेय के निर्देश पर अर्जुंदा से 108 की टीम भी घटनास्थल पर आई और कार सवार घायलों को उठाकर अस्पताल ले गई। 108 की टीम में शामिल नीलेश शर्मा, उत्तम टंडन, मधु कुमार ने घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया।

वही घायलों का नाम अनूप नायक उम्र 40 वर्ष, धर्मेंद्र साहू उम्र 28 वर्ष निवासी राजनांदगांव बताया जा रहे हैं। दोनों कार में बैठकर व्यापार के सिलसिले में अर्जुंदा आ रहे थे तभी डुडिया ओवरब्रिज पुराने शराब दुकान स्थल के पास सामने से आ रहे ट्रक ने चपेट में ले लिया।

घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। अर्जुन्दा पुलिस अभी भी मौके पर डटी हुई है। क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया जा रहा है। इससे अभी फिर से यातायात कुछ बाधित हो रहा। देखिए घटना की बड़ी तस्वीरें। घटना के बाद इस मुख्य मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल देखा जा रहा है।

You cannot copy content of this page