EXCLUSIVE-जड़ी बूटी बेचने वाले दो सगे भाइयों ने साथ मिल कर दिया दो सगी बहनों का अपहरण, लोहारा पुलिस के हांथों महाराष्ट्र में पकड़ाए,जांच में रेप का भी खुलासा



बालोद/ डौंडीलोहारा। डौंडीलोहारा  थाना क्षेत्र के एक गांव से दो सगी बहनों के अपहरण का मामला सामने आया था। जो 5 मार्च से रात से गायब थी। पुलिस के लिए एक गुत्थी बनी हुई थी कि कैसे रातों-रात दो लड़कियां गायब हो गई है। दोनों लड़कियां नाबालिग भी हैं। पुलिस साइबर सेल सहित अन्य सूत्रों के जरिए सुराग तलाशने में जुटी हुई थी। 3 दिन पहले पता चला की लड़कियों का लोकेशन कहां है। फिर टीम बनाकर उनकी बरामदगी के लिए रवाना हुए। एक लड़की ग्राम आरी डोंगरगांव तो दूसरी लड़की गोंदिया महाराष्ट्र से बरामद हुई। दो सगे भाइयों ने मिलकर उन दो सगी बहनों का अपहरण किया था। जिसमें एक आरोपी बालिग सोनू उर्फ सूरज  है तो दूसरा नाबालिग भी है। पूछताछ में दोनों भाइयों ने बताया कि दोनो लड़की के ही गांव में रहकर जड़ी-बूटी बेचने का काम करते थे। इस बीच उनकी पहचान हुई और उन्हें प्रेम जाल में फंसाया। फिर शादी का झांसा देकर उन्हें भगा ले गए और उनके साथ संबंध भी बनाए हैं। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट के बाद अपहरण की धारा के अलावा मामले में रेप और पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत भी कार्यवाही  कर रही है। एक बालिग आरोपी सूरज को रिमांड पर जेल भेजा गया तो दूसरे को बाल गृह भेजा गया है।

 पढ़िए पुलिस की ओर से जारी रिपोर्ट

पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ एवं पुलिस महानिरीक्षक महोदय दुर्ग रेंज, दुर्ग के निर्देशों के परिपालन में जिला बालोद अंतर्गत आपरेशन मुस्कान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला बालोद श्री जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में जिले के गुम इंसान की पतासाजी विभिन्न राज्यों एवं छ.ग. के विभिन्न जिलों में पुलिस टीम भेजकर लगातार गुम इंसान की दस्तयाबी का लगातार अथक प्रयास किया जा रहा है। इसी तारतम्य में थाना डौण्डीलोहारा के 02 गुमइंसान की दस्तयाबी किया गया। थाना डौण्डीलोहारा दिनांक 12.03.2021 को प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनकी दो नाबालिग लड़कियां दिनांक 05.03.2021 से बिना बताये घर से कहीं चली गई हैं। जिसकी पता तलाश प्रार्थी द्वारा किया गया, पता नहीं चलने पर प्रार्थी की रिपार्ट पर थाना डौण्डीलोहारा में गुम इंसान क्रमांक क्रमशः 08/2021, 09/2021 कायम किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुये अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध पृथक-पृथक अपराध क्रमांक 61/2021, 62/2021 धारा 363 भा.द.वि. कायम कर विवेचना में लिया गया।

          पता तलाश के दौरान गुमशुदा बालिकाओं को ग्राम आरी, थाना डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव से आरोपियों के द्वारा पूर्व से ही नाबालिग  लड़कियों को अलग-अलग स्थानों पर भगा ले गये। पुनः इनके मिलने वाले संभावित स्थानों पर पता तलाश किया गया। गुम इंसान क्रमांक 08/2021 के अपृहता नाबालिग बालिका को दिनांक 14.03.2021 को आरोपी सोनू उर्फ सूरज पड़ोती पिता ईश्वर पड़ोती डुंडेरा उम्र 20 वर्ष साकिन आरी, थाना डोंगरगांव जिला राजनांदगांव के कब्जे से ग्राम डुण्डेरा, शीतला मंदिर के पास थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव से दस्तयाब किया गया एवं दिनांक 15.03.2021 को गुम इंसान क्रमांक 09/2021 के अपृहता नाबालिक बालिका को ग्राम अदासी टाण्डा गोंदिया, जिला गोंिदया (महाराष्ट्र) से विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से दस्तयाब किया गया। प्ररकण के आरोपी एवं अपचारी बालक विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

          इस अभियान में निरीक्षक मनीष शर्मा, थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा, उप निरीक्षक चंद्रहास नागे, महिला आरक्षक नीरा मंडावी, आरक्षक राजेन्द्र कुमार थाना डौण्डीलोहारा एवं आरक्षक पुरन देवांगन, मिथलेश यादव, योगेश पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

You cannot copy content of this page