DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शादी के लिए कार्ड पहुंचाने जा रहा युवक बाइक से गिरकर घायल

गुरुर,ऋषभ पाण्डेय

गुरुर से गुंडरदेही मार्ग पर ग्राम धनेली के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। जिसके पैर में बुरी तरह चोट आई है। घटना रविवार दोपहर 3 बजे की है।बताया जाता है कि ग्राम परसाही का रहने वाला 24 वर्षीय इंद्रजीत ठाकुर बाइक में अपने अन्य साथियों के साथ गुंडरदेही से गुरूर की ओर कहीं शादी कार्ड छोड़ने के लिए जा रहा था। तभी यह हादसा हुआ। अनियंत्रित होकर बाइक गिर गई और इंद्रजीत ठाकुर के पैर में चोट आई है। जिसे सूचना मिलने के बाद गुरुर से संजीवनी 108 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक उपचार के लिए गुरुर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज जारी है।

You cannot copy content of this page