DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कथित प्रेमिका को ब्लैकमेल कर 5.50 लाख नकद व सोने के गहने की वसूली, दल्ली राजहरा पुलिस ने प्रेमी को लिया हिरासत में, कार्रवाई जारी

दल्लीराजहरा/बालोद। दल्ली राजहरा थाने से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां रहने वाले एक युवक आकाश उर्फ गोल्डी जायसवाल के खिलाफ उनकी कथित प्रेमिका ने उन पर ब्लैक मेलिंग करके जान का खतरा व बदनामी का दबाव बनाकर ₹5 लाख50000 की वसूली व सोने के आभूषण भी लेने का आरोप लगाया है। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने धारा 294, 386, 506 के तहत केस दर्ज किया है ।

फ़ोटो फेसबुक से

थाना प्रभारी टीएस पथावी ने DailyBalodNews को बताया कि मामले में आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है। आगे की कार्यवाही चल रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों के बीच पूर्व में प्रेम प्रसंग था। प्रेम जाल में फंसा कर एक दिन उसकी अश्लील वीडियो क्लिप बना लेने फिर बाद में उसे सोशल मीडिया में व इंटरनेट पर वायरल कर देने की धमकी देकर लड़की से अलग-अलग बार 5 लाख से ज्यादा रुपए वसूले गए हैं। लड़की का कहना है कि दिसंबर 2019 में एक फाइनेंस कंपनी में किस्त पटाने के दौरान आरोपी आकाश उर्फ गोल्डी जायसवाल से उनकी जान पहचान हुई। फिर दोस्ती हुई। दोनों वीडियो कॉल में बात करने लगे। इस बीच कमरे में युवक ने युवती का वीडियो बना दिया और उसे विश्वास में लेकर युवक एक दिन बीमारी का बहाना बनाकर उससे ₹3 लाख 60000 नगदी रकम ले लिया। जब लड़की को उन पैसों की वापस जरूरत पड़ी तो वह देने से मना कर दिया और लड़की को ब्लैकमेल करने लगा कि मैं तुम्हारी गंदी फोटो व्हाट्सएप में रखा हूं। मुझे और पैसा दे नहीं तो तुम्हारी फोटो इंटरनेट और सोशल मीडिया में अपलोड कर दूंगा।

डर में आकर पैसे ना होने पर लड़की ने सोने का झुमका भी उसे दे दिया। 16 अगस्त 2020 को बालोद बजाज फाइनेंस से ₹88000 भी निकलवा कर दे दिया। जब भी वह पैसा मांगता था जान से मारने व फोटो वायरल करने की धमकी देता था ।अब तक कुल ₹5 लाख 50000 लेकर वह ब्लैकमेल कर चुका है। वहीं इस मामले के सामने आने के बाद राजहरा में हलचल मच गई है। क्योंकि युवक एक प्रतिष्ठित परिवार से भी है।

You cannot copy content of this page