
जिसकी सिंचाई विभाग ने नहीं ली कोई सुध, वहां हिंद सेना उतरी गंदे नाले में, साफ कर बनाया नहाने लायक
बालोद।
राष्ट्रहित में समर्पित समाज सेवी संगठन हिंद सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगेश वैद्य साहू के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्य संयोजक तरुण नाथ योगी के नेतृत्व में अल्पसंख्यक अध्यक्ष इम्तियाज अहमद, युवा ब्रिगेड जिला अध्यक्ष प्रमोद सारडा, युवा ब्रिगेड जिला संगठन मंत्री विशिष्ट कुमार साहू, युवा ब्रिगेड जिला महामंत्री करण सोनी साथ उपस्थित और हिन्द सैनिक के द्वारा बालोद शहर के नदी नालों की सफाई की जा रही है। तांदुला नदी के बाद खरखरा नाला जो बालोद में शहर के बीचोबीच स्थित है, वार्ड नंबर 13 अंबेडकर वार्ड आमापारा शिव मंदिर के पास नाले में बहुत ही गंदगी पटी हुई थी। जिसे आज हिन्द सेना ने सफाई कर नहाने योग्य बनाया है।

नाला के आसपास बसे कॉलोनी की कचरा, टूटे हुए घर का मलबा नाले में फेंका जा रहा है। प्रदेश प्रमुख संयोजक तरुण नाथ योगी ने कहा सिचाई विभाग के कर्मचारी अधिकारी इन्हें रोज देखते हैं लेकिन अभी तक इसमें सफाई नहीं किया जा रहा है।
युवा ब्रिगेड जिला संगठन मंत्री विशिष्ट कुमार साहू ने कहा नालों के पास शराबियों का जमावड़ा रहता है। जिससे डिस्पोजल पानी पहुंच नाले में फेंका जा रहा है। इसी कारण इसमें गंदगी भरी हुई है। अल्पसंख्यक अध्यक्ष इम्तियाज अहमद ने बताया कि सालों से नाला की सफाई नहीं हुई है। सिंचाई विभाग देख कर भी अनदेखा कर रही है।
हिंद सेना बालोंद शहर अध्यक्ष उमेश सेन ने बताया अगर यहाँ सिंचाई विभाग द्वारा सफाई की जाती तो नाला का पानी पीने योग्य भी रहता। युवा ब्रिगेड जिला महामंत्री करण सोनी ने कहा आसपास के जो कॉलोनी बनी हुई है वे अपने घरों के कचरे भी नालों में डाल रहे हैं , जबकि नगर पालिका रोज सुबह डोर टू डोर कचरा उठा रही है। उसके बाद भी कॉलोनी की महिलाएं अपने घर की कचरा नालों में फेंकते हैं।
समाज सेवी संगठन हिंद सेना ने कहा अगर अब सिंचाई विभाग नींद से नहीं जागी तो यहां की जितनी गंदगी है उसे बाहर निकाल कर विभाग के ऑफिस में फेंक देंगे।