बालोद | ग्राम भेड़ी में शिवरात्रि मेले के दौरान दंगा हो गया तीन ग्रामीणों के खिलाफ सुरेगांव पुलिस ने दंगे(उपद्रव)की धारा 160 के तहत केस दर्ज किया है। टीआई अमित तिवारी ने बताया 11 मार्च को मेले के दौरान यह घटना हुई। पुरानी रंजिश को लेकर तीन ग्रामीण मेले के बीच लड़ रहे थे। जिन्हें पुलिस टीम ने कई बार समझाने का प्रयास किया लेकिन वे दुबारा लड़ने लगे। काफी देर तक उनके बीच मेले में लड़ाई से अन्य लोगों को दिक्कत होने लगी। जिसे देखते हुए महाशिवरात्रि पर्व में शांति व्यवस्था बनाने पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने अरूण कुमार भुआर्य पिता नारद भुआर्य उम्र 25 वर्ष, अरूण कुमार कोलियारे पिता राजकुमार कोलियारे उम्र 20 वर्ष एवं राजेश कुमार पिता भुषण लाल जाति हल्बान उम्र 20 वर्ष सभी निवासी ग्राम मुड़खुसरा के खिलाफ धारा 160, 323 भा0द0सं0 1860 अंतर्गत अपराध दर्ज किया। इस घटना में तीनो ग्रामीणों को चोंट भी आई है।
भेड़ी के शिवरात्रि मेले में दंगा, तीन ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज
