DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद – शांति समिति की बैठक में समाज के सभी वर्ग के लोगों ने शांति व्यवस्था एवं सामाजिक समरसता कायम रखने सहयोग का दिया आश्वासन

बालोद– कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित शांति समिति की बैठक में समाज के सभी वर्गों से बालोद नगर की परम्परा के अनुरूप शंाति व्यवस्था तथा आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। बैठक में उपस्थित समाज के सभी वर्ग के प्रमुखों एवं प्रतिनिधियों ने नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह सहयोग करने प्रशासन को आश्वस्त किया। बैठक में आगामी त्यौहारों को भी आपसी भाईचारा तथा सौहार्द्रपूर्ण ढंग से मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर विभिन्न समाज के प्रमुखों तथा प्रतिनिधि सहित अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी डाॅ. ए.के.बाजपेयी आदि मौजूद थे।

You cannot copy content of this page