DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छेड़खानी का विरोध करने पर गुस्साए युवक ने दुकानदार को मारा चाकू, बालोद में तनाव की स्थिति, तीन आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए अब तक की पूरी कहानी

बालोद। बालोद शहर के पुराना बस स्टैंड में उत्सव गारमेंट के संचालक सम्यक जैन पर कल शाम 7:45 बजे चाकू से हमला हुआ था। हमला करने वाले बालोद मरारपारा के दानिश खान को गिरफ्तार किया गया है। जब मामले में पुलिस ने छानबीन की, पूछताछ हुई तो इस प्राणघातक हमला के पीछे छेड़खानी की घटना भी सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने दानिश खान सहित अन्य दो लोगों को भी छेड़खानी के अपराध में अलग से केस दर्ज कर कुल 3 लोगों की गिरफ्तारी की है। प्राणघातक हमला करने पर दानिश के खिलाफ 307 की धारा के तहत अलग से कार्रवाई हुई है। कुल 3 लोगों की गिरफ्तारी पुलिस ने कर ली है। पर इधर बालोद शहर में तनाव की स्थिति सुबह से बनी हुई है। इस घटना के विरोध में सुबह से व्यापारियों ने विरोध दर्ज कराते हुए बालोद बंद रखा है। बैठकों का दौर जारी है। शाम तक इसी तरह दुकानें बंद रहेगी।

पुलिस प्रशासन ठोस कार्रवाई को लेकर व्यापारियों को समझा रहे हैं। 3 लोगों की गिरफ्तारी के बाद मामला अब तक कुछ शांत हुआ है। पर इस तरह की घटना दोबारा ना हो इसके लिए कड़ी कार्रवाई की मांग व्यापारी सहित शहर वासी कर रहे हैं। डीएसपी दिनेश सिन्हा ने बताया कि 3 लोगों की गिरफ्तारी हो गई है। आगे की विवेचना बालोद थाना पुलिस कर रही है। एक आरोपी दानिश खान निवासी मरार पारा के खिलाफ धारा 307 तो छेड़खानी सहित दो अन्य लोगों अनीश खान जवाहर पारा व सौरभ यादव मरार पारा के खिलाफ मामले दर्ज हुए हैं।

सुलभ जाने वाली लड़कियों से करते थे छेड़खानी

सम्यक जैन जिस पर हमला हुआ

चाकू मारने से घायल सम्यक जैन ने पुलिस को रात जिला अस्पताल में भर्ती के दौरान दिए अपने बयान में बताया है कि उनके पिता पृथ्वीराज जैन से मालूम हुआ कि आरोपी दानिश पिता ख्वाजा खान सहित उनके साथी उनके दुकान के बगल में संचालित सुलभ में जाने वाली लड़कियों से छेड़खानी करते थे। उक्त छेड़खानी की घटना 9 मार्च को हुई थी। इस दौरान उनके ही दुकान में काम करने वाली लड़कियों को सुलभ जाते समय दानिश व अन्य लड़के लड़कियों को छेड़खानी करते थे। यह बात लड़कियों द्वारा उनके पिता को बताया गया। इसी बात को लेकर जब उनके पिता ने दानिश को समझाया तो दानिश द्वारा उनके पिता को गाली गलौज किया था। इसकी जानकारी पिता ने सम्यक जैन को भी दी।सम्यक ने बताया 11 मार्च को शाम 7:45 बजे सम्यक अपने दुकान के सामने बैठा था। उस समय दानिश सुलभ गया था और वापस निकलते समय घूर कर देखने पर मैं क्या हो गया भैया बोला और दो-तीन दिन पूर्व मेरे पिता को क्यों गाली गलौज किए थे, कहने पर दानिश आया और कालर पकड़कर धक्का दिया और अपने पास रखें चाकू से निकाल कर मेरे बाए पेट में जोरदार मारा। जिसे काफी खून बह गया। चाकू मारते दुकान में काम करने लड़कियों व टेलर रामाधार साहू देखें। मारपीट करते शशांक लोढ़ा ने बीच-बचाव किया।

शराब दुकान तक बंद करवाया व्यापारियों ने


व्यापारियों में इस घटना से काफी नाराजगी थी और सुबह से ही माहौल गरमाया हुआ था। बालोद बंद को समर्थन देने के लिए व्यापारी हर दुकान तक पहुंचे और लोगों से दुकानें बंद करवाने की अपील करने लगे। अंग्रेजी शराब दुकान खुली हुई थी वहां भी पहुंचकर व्यापारियों ने शटर गिरवा ने कहा। तो वही तनाव की स्थिति को देखते हुए जगह-जगह पुलिस बल तैनात की गई थी। डीएसपी दिनेश सिंह सहित अन्य व्यापारियों को समझाने की कोशिश भी करते रहे। सुबह बाइक रैली भी निकाली गई थी।

नोट – हमारा उद्देश्य किसी की सामाजिक भावना को ठेस पहुँचाना नहीं था , जो भी फोटो अपलोड हुई थी उस समय सोशल मिडिया से जो प्राप्त हुई थी उसे ही डाला गया था कुछ लोगों द्वारा आपत्ति किए जाने पर उक्त फोटो हटा दी गई है।

You cannot copy content of this page