DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हिंद सेना के तांदुला की सफाई अभियान की हो रही सराहना, आज होगी फिर से सफाई, शिवरात्रि के पहले घाट को संरक्षित करने की दिशा में हो रही पहल

बालोद। सामाजिक कार्यों में अग्रणी हिंद सेना द्वारा जीवन दायनी तांदुला नदी को बचाने के लिए चल रही साफ-सफाई अभियान को अब शहरवासियों से सराहना मिल रही है। लगातार सुबह 8 बजे से 2 से 3 घंटे तक श्रमदान कर हिंदसेना के सैनिक यहां सफाई करते हैं। इसके अलावा अन्य लोग भी उनका समर्थन करते हुए सफाई में जुट रहे हैं। इस अभियान से अब अन्य लोग भी प्रेरित हुए हैं तो वहीं उन्हें प्रोत्साहन भी मिल रहा है। बालोद शहर के वरिष्ठ पत्रकार हरिवंश अरोरा व वरिष्ठ भाजपा नेता दुष्यंत लाले शर्मा ने भी हिंद सेना का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि उनका कार्य सराहनीय है और जहां भी हिंदसेना को उनकी जरूरत पड़ी,उनके साथ खड़े हैं। हिंदसेना के प्रदेश संयोजक तरुण नाथ योगी ने कहा कि शिवरात्रि के पहले उक्त घाट को साफ करना जरूरी है। क्योंकि वहां पर लोग स्नान करते हैं। अभी सफाई नहीं होने से इस घाट में काफी दिक्कत आ रही है। इसलिए प्रथम लक्ष्य लेकर रामघाट तांदुला को साफ करने में जुटे हुए हैं। नागरिकों से अपील की गई है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में सफाई में योगदान दें।आज भी सुबह 8 बजे से सफाई शुरू होगी। बड़ो से लेकर बच्चे बूढ़े तक भी इस सफाई अभियान में अपना योगदान दे रहे हैं। आज विगत दिनों से सफाई में निकले हुए गर्दे को उठाकर कचरा गोदाम के पास शिफ्ट किया जाएगा।

You cannot copy content of this page