DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज का प्रदेश स्तरीय चुनाव – केंद्रीय नवयुवक अध्यक्ष बने योगेश्वर देशमुख तो महिला अध्यक्ष बनी प्रीति , क्षेत्र के दोनों प्रत्याशियों की हुई जीत

जगन्नाथपुर/बालोद/दुर्ग । दिल्लीवार क्षत्रिय कुर्मी समाज का चुनाव 7 मार्च को सभी सर्किल के बूथ में हुआ था। इसके तहत क्षेत्र के ग्राम जगन्नाथपुर में ही सुंदरा सर्किल के अंतर्गत मतदान हुआ था। जहां 22 गांव के  सामाजिक लोगों ने मतदान किया था। इसी तरह पूरे प्रदेश भर में अलग-अलग बूथ पर मतदान हुए थे। मंगलवार को उक्त चुनाव का परिणाम आया। जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था। जिसमें  केंद्रीय नवयुवक अध्यक्ष के रूप में जगन्नाथपुर के ही रहने वाले योगेश्वर देशमुख की जीत हुई। तो वही केंद्रीय महिला अध्यक्ष के लिए सुंदरा की रहने वाली प्रीति देशमुख भी विजय हुई। क्षेत्र से दोनों ही प्रत्याशी अलग-अलग पद पर चुनाव मैदान में थे। जिन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वियों को भारी मतों से हराकर विजयश्री हासिल की। इस जीत से सुंदरा सर्किल सहित अन्य सर्किल के कुर्मी समाज के लोगों में हर्ष का माहौल देखने को मिला। दुर्ग में परिणामों की घोषणा हुई। जहां पर सुबह से ही सामाजिक पदाधिकारी प्रदेशभर से डटे हुए थे। जैसे-जैसे वोटों की गिनती होती गई प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की धड़कन तेज हुई। दोपहर 1 बजे के बाद रुझान शुरू हो गया था। फिर 3 बजे तक स्थिति स्पष्ट होने लगी। शाम 5 बजे परिणामों की घोषणा भी हो गई। जिसमें केंद्रीय नवयुवक अध्यक्ष पर योगेश्वर  व केंद्रीय महिला अध्यक्ष प्रीति देशमुख विजई रही। रात 9 बजे तक की स्थिति में केन्द्रीय अध्यक्ष व महामंत्री पद का परिणाम घोषित नही हुआ था.दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के कुल 13 सर्किल व पांच नगर इकाई है। दोनों मिलाकर कुल 18 बूथ में चुनाव हुआ था ।

 देखिये कैसा रहा प्रत्याशी वार मत की संख्या
पद- केंद्रीय नवयुवक अध्यक्ष 
योगेश्वर -307
, तेमेंद्र -151,सुनील-139,निरस्त – 03,कुल – 600
पद-युवा सचिव
उमाशंकर (रवि)-268,केशव – 331,निरस्त – 2,कुल — 600
पद- महिला अध्यक्ष 
कल्पना – 150,प्रीति – 469,सुरेखा-103,निरस्त – 5,कुल – 727
पद-कोषाध्यक्ष
मिलाप -1552
,श्रवण  – 910,निरस्त -25,कुल – 2487

जीत के बाद ये कहा पदाधिकारियों ने 

सुंदरा की प्रीति देशमुख

नवगठित बालोद नगर इकाई की 2008 से 2016 तक महिला सचिव भी रही। फिर 2016 से 2021 तक महिला अध्यक्ष के रूप में सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए अधिवेशन में आदर्श विवाह, महिला उत्थान व स्वावलंबन की दिशा में काम करती रही। जिसके चलते उन्हें पिछले साल कोलिहापुरी दुर्ग में आयोजित दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय विषय में समाज के अलंकरण से विभूषित किया गया था। प्रीति ने कहा कि समाज सेवा करने से उन्हें खुशी मिलती है। इसलिए वह इस बार केंद्रीय महिला अध्यक्ष के रूप में उम्मीदवार थी  अब जीत के बाद वह महिलाओं को सशक्तिकरण हेतु प्रत्येक सर्किल में स्वरोजगार, योजना, आदर्श विवाह जैसे कार्यों के माध्यम से आत्मनिर्भर महिला समाज के निर्माण में भागीदारी निभाना चाहती है।

इसी तरह योगेश्वर देशमुख केंद्रीय नवयुवक अध्यक्ष

ने कहा कि समाज में युवा जिस गति के साथ आ रहा है उनका पूरा सहयोग व समाज के सर्वांगीण विकास व उत्थान के लिए समर्पित रहूंगा। विगत 18 वर्षों से वे कृषि क्षेत्र में किसानों के प्रति अपना विशेष योगदान छत्तीसगढ़, उड़ीसा झारखंड राज्यों में नई तकनीक के बारे में जानकारी व सामाजिक उत्थान में अपना योगदान देते आ रहे हैं। अब उनका प्रयास है कि दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के युवाओं को कृषि तकनीकी एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में जोड़े। 

You cannot copy content of this page