DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कोसरिया महार समाज का चुनाव 14 को सुवरबोड़ में, प्रत्याशी दीपक ने की ये अपील?

बालोद – रविवार 14 मार्च को ग्राम सुवरबोड़ में कोसरिया महार, महारा समाज के जिला बालोद के तत्वाधान में जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन किया जाना है. जिसमें अध्यक्ष पद: पर चंद्र कुमार कौशल (फरदडीह), ईसाई राम बघमारिया (नगुटोला), दिलीप बघेल (नगुटोला)
उपाध्यक्ष पद:- के लिए परस लाडिया (सुवरबोड), शैलेश सहारे(बडगांव), कोषाध्यक्ष पद के लिए किशोर कुमार संघारे (हथौद), अमरनाथ रावटे (कोबा), सचिव पद के लिए नरेश कुमार भास्कर (ठेमा बुजुर्ग), थानेश्वर कौशल झलमला(दर्रीटोला), टोमन आरदे (सिवनी), सहसचिव पद के लिए संतोष उन्द्रा (कन्नेवाडा), दीपक आरदे (खलारी) प्रत्याशी हैं.

दीपक आरदे निवासी ग्राम खल्लारी ने अपील किया कि मैं सह सचिव पद के लिए नामांकन भरा हूं. मैं इससे पहले आम आदमी पार्टी का बालोद जिला अध्यक्ष के पद पर अपना देश सेवा कर रहा हूं.देश के साथ-साथ मैं समाज सेवा भी करना चाहता हूं. आप सभी समाज के बड़े बुजुर्गों माताएं बहने एवं मेरे सहपाठी भाइयों से मैं अपील करता हूं की मुझे आप सभी का आशीर्वाद एवं सहयोग के साथ-साथ आप अपना अमूल्य मत (वोट) देकर मुझे सह सचिव के पद पर समाज सेवा करने का अवसर प्रदान करें.

You cannot copy content of this page