DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बाइक से गिरा युवक घायल, बोरतरा मार्ग के पास हादसा

गुरुर,ऋषभ पाण्डेय । गुरुर से बोरतरा जाने वाले मार्ग पर युग भारती स्कूल के पास दो बाइक सवार युवक गिर गए। हादसा कैसे हुआ अभी पता नहीं चल पाया है। घटना आधा घंटा पहले की बताई जा रही है। घायल ग्राम भूलन डबरी के रहने वाले पुरुषोत्तम कोरपे को गुरूर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वही उनका साथी नारद यादव की स्थिति ठीक बताई जा रही है। दोनों गुरूर से भूलन डबरी की ओर जा रहे थे। घायल को परिचित के नारायण साहू ने अपनी बाइक बैठाकर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुर उपचार के लिए लाया है।

You cannot copy content of this page