DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हिन्द सेना ने उठाया तांदुला नदी की सफाई का बीड़ा, लोग बढ़ चढ़ कर ले रहे हिस्सा, कल सुबह 8 बजे से फिर होगी सफाई, लोगों से भी श्रमदान की है अपील

बालोद – नगरी निकाय क्षेत्र में प्रवेश करने के साथ ही हमें बालोद जिले के जीवनदायिनी तांदुला जलाशय का मनोरम दृश्य दिखाई पड़ता था परंतु आज की स्थिति में यह जलाशय से निकलने वाले नदी जो कि कभी खूबसूरत हुआ करती थी अब एक दाग सा प्रतीत होता है, इसका कारण है कि यहां का प्रशासन और जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों द्वारा नदी की साफ-सफाई को लेकर ध्यान ना देना. जी हां जिस तांदुला नदी की पहचान पूरे प्रदेश में है, वह आज अपनी बर्बादी पर आंसू बहा रहा है प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की इस अनदेखी पर अब समाज सेवी संगठन हिन्द सेना की टीम ने नदी की सफाई का बीड़ा उठाया है.

सुबह-सुबह हिन्द सैनिकों को नदियों पर साफ सफाई करते देखा जा सकता है इन संगठन ने कहा कि हमें यहां की गंदगी ने खींच लाया है कि हम इसकी साफ सफाई करें और यहां के जल को उपयोग हेतु बनाए लेकिन यदि प्रशासन और समाज के लोगों का सहयोग मिले तो हम इस पूरी नदी को एक स्वच्छ पीने योग्य जल के रूप में तब्दील कर सकते हैं।

9 मार्च को सुबह 8 बजे होगी सफाई

9 मार्च को सुबह 8 बजे से तांदुला नदी में फिर सफाई का सिलसिला चलेगा। हिन्द सैनिकों का कहना है जिस जीवन दायनी तांदुला से शहर वासियों की प्यास बुझती है। उसकी चिंता सभी को होनी चाहिए। उन्होंने शहर वासियों से भी अपील की है कि इस सफाई कार्य में बढ़ चढ़कर योगदान दें। राजनीति से परे हटकर इस नेक काम में सभी जनप्रतिनिधियों को भी सामने आने की अपील भी की गई है ताकि इस नदी को बचा सके।

हिन्द सेना ने ये सवाल भी उठाया है कि आखिर शासन प्रशासन इसकी स्थायी सुध क्यों नहीं लेता है। तांदुला डैम का शताब्दी समारोह मनाने लाखो खर्च करने वाले विभाग भी तांदुला नदी की सफाई को लेकर चुप्पी साधते हैं। जबकि इस नदी में मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार के बाद अस्थि विसर्जन तक होता है। वर्तमान में इसी नदी में स्थित बोर का पानी ही संपवेल में जमा होता है। जो टंकी के जरिए नलों में आता है। वर्तमान में इस नदी की सफाई में प्रमुख रूप से हिन्द सेना के प्रदेश संयोजक तरुण नाथ योगी,युवा ब्रिगेट जिला अध्यक्ष प्रमोद सारडा,प्रदेश मीडिया प्रभारी अनीश राजपूत,युवा ब्रिगेड कांकेर कार्यकारी लोकसभा अध्यक्ष फुरकान खान,युवा ब्रिगेट संगठन मंत्री वशिष्ट साहू,जिला युवा ब्रिगेड महामंत्री करण सोनी, संगठन प्रदेश मंत्री निज़ाम शरीफ,शहर अध्यक्ष उमेश सेन और अन्य कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।

You cannot copy content of this page