दुर्ग । जिला यादव ठेठवार महासभा का पारिवारिक मिलन समारोह यादव समुदाय भवन राजीव नगर दुर्ग में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ यादव समाज के इष्टदेव यादव कुल शिरोमणि भगवान श्रीकृष्णजी के तैलचित्र पर दीप प्रज्जलित करके किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित दुर्ग शहर के महापौर धीरज बाकलीवाल नेे कहा कि “यादव समाज का प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी लेकर निरक्षरों को साक्षर बनाने का कार्य करें, ताकि उसका उसका सन्देश अन्य समाज को जाए। शिक्षा के बिना समाज का विकास सँभव नही। आज विकास का मूलमंत्र ही शिक्षा है। उसके बिना व्यक्ति व समाज अधूरा है।” समाज के जर्जर भवन के लिए महापौर निधि से 5 लाख की घोषणा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे दुर्ग नगर निगम के सभापति राजेश यादव ने कहा कि “समाज को नई ऊंचाई में देखना है। प्रत्येक को मेहनत लगन से कार्य की आवश्यकता है। हमे सभी चुनौतियों का सामना कर आगे आना चाहिए।”

विशिष्ठ अथिति के रूप में उपस्थित जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष शालनी रेवेंद्र यादव, भिलाई नगर निगम कोसानगर के पार्षद जयप्रकाश यादव, अस्पताल वार्ड दुर्ग के पार्षद बबिता गड़डू यादव, कल्याण कालेज के प्राचार्य डॉ. सुशीला यादव, दुर्ग राज ठेठवार समाज के अध्यक्ष यदुनाथ यादव, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ रेणु यादव, छत्तीसगढ़ स्काउट गाइड के पूर्व आयुक्त गजेंद्र यादव, भाजपा के युवा नेता प्रदेश आमंत्रित सदस्य जीत हेमचन्द यादव द्वारा भी संबोधित किया गया। जिला पंचायत दुर्ग अध्यक्ष शालनी रेवेंद्र यादव ने कहा कि “यादव समाज का मूल व्यवसाय डेयरी व गौपालन करना है, गौ माता की सेवा करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति को तत्त्पर होना चाहिए। समाज को नई ऊंचाई में देखने के लिए सभी को मेहनत से कार्य करना होगा।” स्काउट गाइड के पूर्व आयुक्त गजेंद्र यादव ने कहा कि “जो समाज अपने इष्ट देव के बताये गए मार्ग पर चलता है, उस समाज को सफलता व कीर्ति अवश्य ही प्राप्त होती है।” कल्याण कालेज की प्राचार्य डॉ सुशीला यादव ने कहा कि “हमारे समाज के पुरुष हो या महिला, सभी शिक्षा के प्रति अवश्य ध्यान दे और यादव समाज को गौरवशाली बनाने में सहयोग करें।” नगर निगम भिलाई नगर के पार्षद जयप्रकाश यादव ने कहा कि “राजा यदु ने यदुवंश की स्थापना की। यदुवंशी में क्षत्रिय गुण के कारण वैदिक क्षत्रिय कहलाए।” दुर्ग जिला ठेठवार यादव महासभा द्वारा सभी सम्मानीय अतिथियों का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

आयोजन में विवाह योग्य 60 युवक-युवतियों द्वारा अपना परिचय दिया गया। इस अवसर पर समाज के उत्कृष्ट विद्यार्थियों, नेशनल लेवल पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले उत्कृष्ट खिलाड़ियों का भी महासभा के द्वारा सम्मान किया गया। इस सब से प्रेरित होकर आगे भी यादव समाज के अन्य बच्चे भी अपना, परिवार व समाज का नाम रोशन करें। इस अवसर पर समाज के बच्चो द्वारा बेहतरीन व मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

इस पारिवारिक मिलन समाहरोह में शिक्षा के क्षेत्र में कलीराम यादव, रामकुमार यादव, नरोत्तम यदु, पत्रकारिता के क्षेत्र में नवभारत के वरिष्ठ पत्रकार रोमशंकर यादव, कला के क्षेत्र में लोकलाकार खुमान सिंह यादव का सम्मान किया गया।

इस आयोजन में दुर्ग, भिलाई, रायपुर के यादव ठेठवार स्वजातीय बंधुगण बड़ी सख्या में शामिल होकर पारिवारिक मिलन समारोह को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किए। छग यादव समाज के अध्यक्ष सन्तु यादव, सरंक्षक मुकेश यादव, मनहरण यादव, बृजेश यादव, गैदलाल यादव, परमानंद यादव, संजय यादव, महेश यादव, होमलाल यादव, राजेश यादव, दानेश्वर यादव, रायपुर यादव समाज से मनीष यदु, भिलाई यादव समाज से पुखराज यादव, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, सूर्यकांत यादव, भरत यादव, दुर्ग जिला ठेठवार यादव महासभा के अध्यक्ष गोविंदा लखन यादव, महासचिव आशीष यादव, महेश ठेठवार, तिलक यादव, कमलेश यादव, जागेश यादव, अनिल कुमार यादव, अनिकेत यादव, गुलशन यादव, अनिल यादव, यशवंत यादव, गुड़डू यादव, विकाश यादव, रोशन यादव, नीरज यादव, सुरेश यादव, राजा यादव, धन्ना यादव, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अहिल्या यादव, आरती यादव, पुष्पा यादव, मिथिला यादव, संध्या यादव व समस्त पदाधिकारीगण व यादव ठेठवार समाज बड़ी सख्या में स्वजातीय बंधुगणों द्वारा पारिवारिक मिलन समारोह को सफल बनाने में सहभागिता दिया गया।
