DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुंडरदेही सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक मारकंडे नहीं रहे, जानिए क्या हुआ था उन्हें?

गुंडरदेही /बालोद । गुंडरदेही सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा के प्रबंधक राजकुमार मारकंडे निवासी कांदुल की आज सुबह रायपुर के अस्पताल में निधन हो गया। वे लगभग 1 हफ्ते से अस्वस्थ थे। उनका इलाज चल रहा था। आईसीयू में भर्ती थे। सुबह-सुबह उनकी मौत हो गई। लगभग 57 वर्षीय राजकुमार मारकंडे के तीन सन्तान हैं। सभी की शादी हो गई है। इस निधन से पूरे जिला सहकारी बैंक परिवार में शोक का माहौल है तो उन्हें बैंक परिवार ने श्रद्धांजलि दी। बैंक प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक कुछ हफ्ते पहले ही वे बैठक में भी आए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी अस्वस्थता का जिक्र भी किया था। कह रहे थे कि उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया था। इस दौरान उन्होंने बिना डॉक्टर की सलाह के एक दवाई खाई थी। जिसके बाद से उनकी तबीयत खराब चल रही है। एक हफ्ते तक जिंदगी और मौत से जूझते हुए शाखा प्रबंधक अंततः इस दुनिया से अलविदा हो गए। जिनका अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम कांदुल में किया जा रहा है।

You cannot copy content of this page