DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विचार मंच प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन 14 अक्टूबर को कुरूद में….राष्ट्रीय अध्यक्ष का होगा आगमन

कुरूद । राहुल गांधी विचार मंच का प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 14 अक्टूबर बुधवार को विश्राम गृह कुरूद में सुबह 11 बजे से आयोजित है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दीपक कोचे, विचार मंच राष्ट्रीय अध्यक्ष व सुमीत यदुवंशी, विचार मंच राष्ट्रीय प्रभारी होंगे। अध्यक्षता गुरुमुख सिंह होरा, प्रदेश उपाध्यक्ष पीसीसी एवं प्रदेश प्रभारी एनएसयूआई, विशिष्ट अतिथि माधव सिंह ध्रूव, पूर्व कैबिनेट मन्त्री एवं राष्ट्रीय महासचिव, कांति सोनवानी, अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष धमतरी, के के वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अजय सोनी, राष्ट्रीय महासचिव, रमेश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष विचार मंच एवं कार्यक्रम आयोजक वामनराव मगर, कार्यक्रम समन्वयक एवं प्रदेश संरक्षक विचार मंच अर्जुन लखवानी, कार्यक्रम प्रभारी प्रदेश कोषाध्यक्ष, विचार मंच होंगे।

इस कार्यक्रम में विचार मंच के समस्त कार्यकताओं का सम्मान, उनका परिचय सम्मेलन और संगठन की अब तक की गतिविधियों एवं संगठन के विस्तार व मजबूती के बारे में समीक्षा होंगी, साथ ही आगामी कार्ययोजनाओ की रूपरेखा तय की जाएगी। जिसमे कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ता नेता गण विचार मंच के पदाधिकारी की उपस्थिति की अपील विचार मंच के आयोजक समिति द्वारा किया गया है l

You cannot copy content of this page