DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बैंक की सुरक्षा में सेंध मारी- कैमरा का रिकॉर्डर ही ले गए चोर दूसरे दिन भी सुराग नहीं मिला, हिम्मत तो देखो ताला तोड़कर तिजोरी को गैस कटर से काटने पहुंचे थे

बालोद। ग्राम निपानी में बुधवार की रात को जिला सहकारी बैंक की शाखा में हुए चोरी के प्रयास के मामले में पुलिस अब तक किसी भी संदेही व आरोपी तक नहीं पहुंच पाई है। तो वही मामले में बैंक प्रबंधन की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला तो दर्ज कर लिया गया है पर कोई सुराग नहीं मिला है। बैंक की सुरक्षा में सेंध मारने वाले चोर बकायदा बैंक की तिजोरी तोड़ने के लिए गैस कटर लेकर पहुंचे थे और तिजोरी तोड़ने का प्रयास भी हुआ। पर तोड़ नहीं पाए। अंदाजा है कि किसी की आहट मिलने के बाद चोर वहां से आनन-फानन में भाग गए। पर वहां कैमरा भी लगा हुआ था। जाते समय वह बकायदा कैमरे का रिकॉर्डर भी उठा कर ले गए ।ताकि कोई सुराग ना मिले।

पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है तो वहीं इस बड़ी घटना से अन्य बैंक प्रबंधन भी दहशत में है और सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई जा रही है। बैंक के शाखा प्रबंधक तामेश्वर नागवंशी की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 457, 380, 427 का केस दर्ज किया है ।घटना 2 से 3 मार्च की रात बताई जा रही है। चोरों द्वारा ताला तोड़कर लॉकर को गैस कटर से काटने का प्रयास किया गया।

फिर बैंक शाखा में स्थापित सीपी प्लस 8 चैनल डीवीआर कीमत ₹8500 आइडिया राउचर कीमत 12001 पोस्टपेड आइडिया सिम के साथ ले गए तथा कैमरे का केबल व शाखा प्रबंधक केबिन व बीएनसी काउंटर को क्षति पहुंचाए हैं। बालोद पुलिस निपानी सहित आसपास के गांव में संदेहियों की तलाश भी कर रही है।

You cannot copy content of this page