DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

BREAKING- कुर्दी में कपड़ा दुकान में चोरी, आरोपी शटर उठाकर ले गए कपड़े और पैसे, अर्जुन्दा पुलिस जांच में जुटी, देखिए तस्वीरें

बालोद/ गुंडरदेही। गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम कुर्दी से कपड़ा दुकान में चोरी की बड़ी घटना सामने आ रही है। कपड़ा व्यवसाई भूपत साहू के दुकान से चोरी हुई है। जो कि पंचायत द्वारा बनाए गए व्यावसायिक कांप्लेक्स में संचालित होता था। आसपास और भी कई दुकानें हैं लेकिन चोरी सिर्फ कपड़ा दुकान में हुई है।

सुबह राहगीरों ने शटर खुला हुआ देखकर व्यवसाई भूपत साहू को मामले की जानकारी दी। जब व्यवसायी भूपत, सरपंच संजय साहू, कोटवार रामराज्य कश्यप सहित दुकान के पास पहुंचे तो शटर उठा हुआ था।

ऐसा लग रहा था कि किसी जानकार व्यक्ति ने यह यह हरकत की है। वह एक नहीं बल्कि 2 से 3 लोग रहने का अनुमान है। दुकान से 5000 नगदी और लगभग 7000 के जींस शर्ट और कपड़े चोरी हुए हैं।

व्यवसाई भूपत साहू ने मामले की रिपोर्ट अर्जुन्दा थाने में दर्ज करवा दी है। जिसके बाद पुलिस आगे की छानबीन में जुटी हुई है। दुकान व आसपास कहीं कैमरा भी नहीं लगा है। जिसके चलते सुराग भी नहीं मिल पा रहा है। आशंका यही है कि चोर गांव या आसपास के किसी गांव से हो सकता है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

You cannot copy content of this page