DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

लमती विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया प्रवेश उत्सव, विद्यार्थियों का तिलक और मिठाई से हुआ स्वागत

बालोद। नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ अवसर पर शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला लमती में उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें पुस्तक, पेन वितरित किए गए तथा गुलाल लगाकर एवं मुंह मीठा कराकर विद्यालय परिवार द्वारा अभिनंदन किया गया।

पालकों और समिति सदस्यों की मौजूदगी में हुआ स्वागत कार्यक्रम

प्रवेश उत्सव के दौरान दोनों विद्यालयों के पालकगण, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। बच्चों के स्वागत के साथ उन्हें नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं विद्यालय से जुड़ाव का संदेश भी दिया गया।

शिक्षकों ने बच्चों को शिक्षा का महत्व बताया

कार्यक्रम में पूर्व माध्यमिक शाला की प्रभारी प्रधान पाठक श्रीमती प्रियंका लोहरे एवं प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक श्री बी.पी. आमदो ने विद्यार्थियों को नए सत्र की शुभकामनाएं देते हुए नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर शिक्षिका संध्या पिस्दा, अंजान सर, ठाकुर सर सहित विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

समिति सदस्यों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की

कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष मुरित राम ठाकुर, गोविंद प्रधान, लेखेश्वरी खरे, अंजू लाटिय, मधु एवं आसानी शिवना सहित पालकगण उपस्थित रहे और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उत्साह और अपनत्व से भरे इस प्रवेश उत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों में विद्यालय के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार किया गया।

You cannot copy content of this page