DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अन्नदाता को खुश रखो तो प्रभु श्रीराम प्रसन्न होगे : चंद्रप्रभा सुधाकर


देवरीबंगला / चे. ब. नवागांव के भाठापारा में दो दिवसीय मानस गान सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य चंद्रप्रभा सुधाकर थी। उन्होंने कहा कि प्राणिमात्र को जीवित रहने के लिए आहार की आवश्यकता है। आहार में अन्न की प्रधानता है। विशेषकर मानव जीवन के लिए अन्न ही सर्वस्व है। पृथ्वी पर निवास करने वाले सभी प्राणी अन्न से ही उत्पन्न होते हैं और अन्न से ही जीवित रहते हैं। इसीलिए अन्न को ब्रह्मा और जल को विष्णु की संज्ञा प्रदान की गई हैं। चंद्रप्रभा ने कहा कि अन्नदाता का सम्मान करें अन्नदाता प्रसन्न तो सभी देवी देवता प्रसन्न रहते हैं ।

मानस सम्मेलन को जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि भक्ति दो प्रकार की होती है। एक नारद वाली दूसरी हनुमान जी की। हमें सदैव हनुमान जी की तरह भक्ति करनी चाहिए। मानस सम्मेलन में जनपद सदस्य ज्योति ठाकुर, सरपंच सुनीता पटेल, ललित भुआरय, दिनेश सुधाकर, प्राचार्य उमानाथ मानकर, देहरा राम साहू, रेनूराम साहू, टीकमगढ़ भुआर्य, पारसमणि साहू, पन्नालाल साहू, तुलसीराम वासनिक, मदनलाल ठाकुर, ढालसिंह साहू, मीना वासनिक, सुनीता रावटे,ढाल सिंह हिरवानी, स्व सहायता समूह एवं भारत माता वाहिनी की महिलाएं उपस्थित थी।

You cannot copy content of this page