DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दाऊ ढालसिंह दिल्लीवार की प्रतिमा के पास अतिक्रमण पर युवाओं का विरोध, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

प्रतिमा स्थल की गरिमा बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग

गुण्डरदेही। नगर के रेस्ट हाउस के सामने स्थापित दाऊ ढालसिंह दिल्लीवार की प्रतिमा स्थल पर लगातार हो रहे अतिक्रमण और असामाजिक गतिविधियों को लेकर दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के युवाओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। समाज के युवाओं ने इस संबंध में थाना प्रभारी गुण्डरदेही को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की है।

कभी दुकान तो कभी खड़ी कर दी जाती हैं गाड़ियां

युवाओं का कहना है कि प्रतिमा स्थल के आसपास कई बार असामाजिक तत्वों द्वारा अस्थायी दुकानें लगा दी जाती हैं तथा कुछ लोग प्रतिमा के समीप वाहन खड़े कर देते हैं। इससे न केवल प्रतिमा की गरिमा प्रभावित होती है, बल्कि समाज की भावनाएं भी आहत होती हैं।

समाज के युवाओं ने जताई कड़ी आपत्ति

दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के युवा उपाध्यक्ष संदीप बेलचंदन, युवा केंद्र कार्यकारिणी सदस्य आशीष दिल्लीवार, युवा सदस्य सागर देशमुख सहित अनेक युवा साथियों ने इस स्थिति का विरोध करते हुए कहा कि महापुरुषों की प्रतिमाएं समाज की प्रेरणा और सम्मान का प्रतीक होती हैं। ऐसे स्थलों की मर्यादा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

थाना प्रभारी से की सख्त कार्रवाई की मांग

युवाओं ने थाना प्रभारी को सौंपे गए ज्ञापन में मांग की है कि प्रतिमा स्थल के आसपास अतिक्रमण और असामाजिक गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

प्रतिमा स्थल की सुरक्षा और सौंदर्यीकरण की भी मांग

समाज के युवाओं ने प्रशासन से प्रतिमा स्थल की नियमित निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था और सौंदर्यीकरण सुनिश्चित करने की भी मांग की है, ताकि यह स्थान अपनी गरिमा और ऐतिहासिक महत्व के अनुरूप सुरक्षित रह सके।

युवाओं ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र उचित कार्रवाई करेगा।

You cannot copy content of this page