DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

12 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुरूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

6.25 लाख रुपये का गांजा और मोपेड जब्त

बालोद। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुरूर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12.100 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजा एवं घटना में प्रयुक्त मोपेड समेत कुल 6 लाख 25 हजार रुपये की सामग्री जब्त की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री अभिषेक शांडिल्य के निर्देश तथा पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश कुमार पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुरूर श्रीमती माया शर्मा व थाना प्रभारी पुरूर उप निरीक्षक जोगेन्द्र साहू के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

दिनांक 28 मई 2026 को थाना पुरूर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोपेड TVS XL 100 क्रमांक CG 24 K-0170 में सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में गांजा रखकर कांकेर-चारामा मार्ग से रायपुर की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम मरकाटोला कैंप के सामने एनएच-30 मार्ग पर वाहनों की चेकिंग शुरू की।

कुछ समय बाद मुखबिर के बताए अनुसार एक व्यक्ति मोपेड से आते दिखाई दिया, जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रवि नेताम पिता नरेश नेताम उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम कनेरी मनेरीपारा थाना पुरूर जिला बालोद बताया।

तलाशी के दौरान वाहन के सामने रखी सफेद बोरी से 6 पैकेट खाकी रंग के टेप से लिपटा हुआ कुल 12.100 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 6 लाख 5 हजार रुपये आंकी गई। साथ ही घटना में प्रयुक्त पुरानी इस्तेमाली मोपेड TVS XL 100 कीमती 20 हजार रुपये भी जब्त की गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक जोगेन्द्र साहू, सउनि विश्वजीत मेश्राम, भुजबल साहू, आरक्षक लिखन साहू, किशोर साहू, उमाशंकर जारके, धर्मेन्द्र टाण्डेकर, थनेन्द्र देवांगन, संदीप यादव एवं मनोज मेश्राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

You cannot copy content of this page