DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कबीर आश्रम करहीभदर में गूंजे संस्कार और भक्ति के स्वर: तृतीय बाल संस्कार शिविर का भव्य शुभारंभ

दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुआ सद्गुरु कबीर स्मृति महोत्सव, आज से विधिवत सत्र प्रारंभ

बालोद/करहीभदर, 28 मई 2026।
ग्राम करहीभदर स्थित कबीर आश्रम में आयोजित तृतीय बाल संस्कार शिविर एवं सद्गुरु कबीर स्मृति महोत्सव का शुभारंभ बुधवार शाम श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, समाज प्रमुख एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं कबीर वाणी के साथ हुई। आयोजन स्थल भक्ति, संस्कार और आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर नजर आया। उपस्थित अतिथियों ने बच्चों के सर्वांगीण विकास, नैतिक शिक्षा एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका बताई।

उद्घाटन समारोह में सरपंच बसंत तारम, उपसरपंच धनंजय साहू, साहू समाज अध्यक्ष भानू साहू, ग्रामीण अध्यक्ष लीलाराम डड़सेना, ग्राम पटेल लिलेश्वर साहू, देवघर साहू, हेमंत अठनागर, गणेश साहू, वार्ड पंच श्रीमती लता यादव, श्रीमती दीपा साहू, डॉ. युधन सरवानी, श्री ओ.पी. साहू एवं ब्रह्माकुमारी बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

आज 29 मई से प्रारंभ होंगे संस्कार सत्र

आयोजन समिति ने जानकारी दी कि 29 मई से शिविर के विधिवत सत्र प्रारंभ होंगे। शिविर में बच्चों को नैतिक शिक्षा, आध्यात्मिक ज्ञान, व्यक्तित्व विकास, सांस्कृतिक गतिविधियां एवं भारतीय संस्कारों से जोड़ने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

आयोजन को लेकर ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। समिति ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

You cannot copy content of this page