DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मोंगरी-सांकरी मार्ग बना हादसों का रास्ता, सड़क पर बिखरी रेत-गिट्टी से फिसल रहे वाहन

पाइप लाइन कार्य के बाद नहीं की गई समुचित सफाई, ग्रामीण शीतल साहू ने जताई नाराजगी

गुण्डरदेही। मोंगरी से सांकरी जाने वाले मार्ग की बदहाल स्थिति अब राहगीरों के लिए परेशानी और हादसों का कारण बनती जा रही है। सड़क पर बिखरी रेत और गिट्टी के कारण वाहन चालक लगातार फिसलकर गिर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द सुधार की मांग की है।

ग्रामीण शीतल साहू ने बताया कि सड़क पर पाइप डालने के लिए मिट्टी खोदाई का कार्य किया जा रहा है, लेकिन कार्य के बाद सड़क पर फैली रेत और गिट्टी को हटाया नहीं गया। इसके कारण सड़क बेहद फिसलन भरी हो गई है।

उन्होंने बताया कि वे स्वयं दो बार बाइक सहित फिसलकर गिर चुके हैं। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को इस मार्ग पर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर निर्माण सामग्री बिखरी रहने से हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। बारिश या तेज रफ्तार के दौरान स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि पाइप लाइन कार्य के बाद सड़क की तत्काल सफाई कराई जाए तथा सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।

You cannot copy content of this page