DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

“हर बूंद बचाने का लक्ष्य”: बालोद में जल संरचनाओं के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

सीईओ सुनील चंद्रवंशी ने जल संचय अभियान की समीक्षा बैठक में कहा — 31 मई तक सभी कार्यों की पोर्टल एंट्री अनिवार्य

बालोद, 27 मई 2026। जिले में जल संरक्षण एवं जल संचय कार्यों को गति देने के उद्देश्य से जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी ने आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में जल संचय, जन भागीदारी अभियान 2.0 के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा बैठक ली।

बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे पूर्ण, प्रगतिरत एवं प्रस्तावित जल संरचना निर्माण कार्यों की विभागवार विस्तार से समीक्षा की तथा अधिकारियों को समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

31 मई तक शत-प्रतिशत एंट्री के निर्देश

सीईओ श्री चंद्रवंशी ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित करते हुए कहा कि 31 मई तक अधिक से अधिक जल संरचनाओं का निर्माण कार्य पूरा किया जाए तथा सभी पूर्ण कार्यों की जेएसजेबी पोर्टल में अनिवार्य रूप से शत-प्रतिशत एंट्री सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और इसके लिए सभी विभागों को समन्वय बनाकर गंभीरता से कार्य करना होगा।

विभागवार प्रगति की हुई समीक्षा

बैठक में पंचायत, कृषि, शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों से निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप जल संरचनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रस्तावित कार्यों को जल्द धरातल पर उतारते हुए अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाया जाए।

बैठक में पंचायत एवं कृषि विभाग के उप संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page