DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छत्तीसगढ़ के 1163 युवाओं ने जीती ‘अग्निवीर’ की जंग, बालोद के युवाओं में भी उत्साह

भारतीय थल सेना भर्ती 2025-26 का परिणाम जारी, चयनित अभ्यर्थियों को 28 मई को रायपुर बुलाया गया

बालोद, 27 मई 2026। भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती वर्ष 2025-26 के लिए आयोजित चयन प्रक्रिया का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस भर्ती में छत्तीसगढ़ राज्य के कुल 1163 युवाओं ने सफलता हासिल कर प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है।

भारतीय थल सेना द्वारा जारी चयन परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा सेना भर्ती कार्यालय नवा रायपुर के नोटिस बोर्ड पर भी सूची चस्पा की गई है।

28 मई को रायपुर में उपस्थित होना अनिवार्य

जिला रोजगार अधिकारी बालोद ने जानकारी देते हुए बताया कि चयनित सभी अभ्यर्थियों को 28 मई 2026 को सुबह 7 बजे प्रारंभिक दिशा-निर्देशों के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर (शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पास, नवा रायपुर) में उपस्थित होना होगा।

बालोद जिले के चयनित युवाओं से जानकारी देने की अपील

जिला रोजगार कार्यालय द्वारा बालोद जिले के चयनित अभ्यर्थियों से अपनी चयन संबंधी जानकारी जिला रोजगार कार्यालय में उपलब्ध कराने तथा निर्धारित समय पर रायपुर पहुंचने की अपील की गई है।

सेना में भर्ती को लेकर युवाओं में उत्साह

अग्निवीर भर्ती के परिणाम घोषित होने के बाद प्रदेशभर के युवाओं में खुशी और उत्साह का माहौल है। चयनित युवाओं को बधाइयां मिलने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

अधिक जानकारी अथवा स्पष्टीकरण के लिए अभ्यर्थी दूरभाष क्रमांक 0771-2965212 एवं 0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं।

You cannot copy content of this page