DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दिव्यांग युवाओं के लिए सुनहरा मौका: 30 हजार तक की नौकरी पाने 5 जून को लगेगा रोजगार मेला

रायपुर में आयोजित विशेष रोजगार मेले में निजी कंपनियां देंगी रोजगार, अस्थिबाधित दिव्यांगजन कर सकेंगे भागीदारी

बालोद, 27 मई 2026। अस्थिबाधित दिव्यांगजनों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 05 जून 2026 को विशेष रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। यह रोजगार मेला सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक कॉलेज, बैरन बाजार रायपुर में आयोजित होगा।

विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर की उपसंचालक डॉ. शशी अतुलकर ने बताया कि यंग इंडिया के तत्वावधान में आयोजित इस रोजगार मेले में विभिन्न निजी कंपनियों द्वारा योग्य अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

इन कंपनियों में मिलेगी नौकरी का अवसर

रोजगार मेले में

  • क्रेडालिस केपिटल प्राइवेट लिमिटेड
  • आई. ट्रेड टेलिमेटिक्स निगरानी जीपीएस
  • रामा उद्योग प्राइवेट लिमिटेड
  • बारबर्रिक ट्रांसफॉर्मर्स
  • अविनाश डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड
  • स्काई ऑटोमोबाइल (मारुति नेक्सा) रायपुर

जैसी कंपनियां शामिल होंगी।

11 हजार से 30 हजार रुपये तक मिलेगा वेतन

चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता एवं पद के अनुसार लगभग 11 हजार रुपये से 30 हजार रुपये तक मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों का कार्यक्षेत्र रायपुर जिला रहेगा।

कौन कर सकता है आवेदन

इस रोजगार मेले में राज्य के ऐसे अस्थिबाधित दिव्यांगजन भाग ले सकते हैं जो बिना व्हीलचेयर के चलने-फिरने में सक्षम हों तथा जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष के बीच हो।

जरूरी दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य

अभ्यर्थियों को अपने साथ

  • 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर की अंकसूची
  • आईटीआई, डिप्लोमा, बीई, डीसीए, पीजीडीसीए आदि तकनीकी प्रमाण-पत्र
  • दिव्यांगता प्रमाण-पत्र
  • स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र
  • रोजगार पंजीयन प्रमाण-पत्र
  • आधार कार्ड
  • दो पासपोर्ट साइज फोटो

के मूल दस्तावेज एवं फोटोकॉपी साथ लानी होगी।

यात्रा व ठहरने का खर्च स्वयं उठाना होगा

रोजगार मेले में आने-जाने, भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था अभ्यर्थियों को स्वयं करनी होगी।

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में दूरभाष नंबर 0771-4044081 पर संपर्क कर सकते हैं।

You cannot copy content of this page